Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार शाहनवाज़ मलिक की पत्नी सिमीन अख़्तर का डेंगू से निधन!

प्रशांत टंडन-

पलभर में क्या से क्या हो जाता है। कल जब खबर मिली कि Simin Akhter हमारे बीच नहीं रहीं तो विश्वास ही नहीं हुआ. जिस मित्र ने खबर दी उसे दोबारा फोन किया कि किसकी बात कर रहे हो. अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है.

बच्चा अभी इतना छोटा है कि उसे समझ में ही नहीं आएगा कि उसकी मां अब नहीं हैं. Shahnawaz Malik और उनके परिवार के ऊपर तो दुखों का पहाड़ टूट गया. उसे फोन करने की हिम्मत भी नहीं हो रही है कि क्या कहेंगे.

शाहनवाज़ पुराने दोस्त हैं और खुशकिस्मती ये रही कि ये दोनों हमारे अपार्टमेंट में रहने लगे. कुछ ही महीने पहले शाहनवाज़ रोहिणी शिफ्ट हो गये सिमीन के पेरेंट्स के करीब ताकि बच्चे की देखभाल बेहतर हो सके.

कुछ दिन पहले उन्हें बुखार हुआ और जब तक डेंगी डायग्नोज़ हुआ काफ़ी डैमेज हो चुका था. सिमीन एक आधुनिक महिला, बेहतरीन दोस्त, केयरिंग मदर और संजीदा एकेडमिक थी. विनम्र श्रद्धांजलि।


यूसुफ़ किरमानी-

Simin Akhter के इंतकाल की खबर मुझे देर से मिली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन कालेज में वो असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। अपने जनवादी विचारों के लिये जानी जाने वाली सिमीन नवभारत टाइम्स के मेरे पुराने साथी Shahnawaz Malik की पत्नी थीं। इनकी शादी में मेरी भी शिरकत रही थी।

सिमीन ज्यादातर अंग्रेज़ी में लेखन करती थीं। उनका बेटा अभी बहुत छोटा है। शाहनवाज कैसे सब्र करेंगे। मुझे अंदाजा नहीं है। शाहनवाज के लिये क्या लिखूं? अल्फाज़ नहीं है…

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. jishan malik

    October 22, 2024 at 8:58 pm

    शाहनवाज भाई का फोन नम्बर हो कृपया दे दीजिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन