Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

संसद के बाहर मीडियाकर्मियों ने बना दिया पीपली लाइव जैसा नजारा….! देखें वीडियो

स्मोक कैंडल को सबसे पहले और सबसे तेज दिखाने के चक्कर में ये पत्रकार आपस में उलझ रहे हैं!

आज लोकसभा में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम हुआ। सदन की कार्यवाही के दौरान दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद पड़े। इनमें से एक ने सदन के भीतर गैस स्प्रे किया। इसके बाद बवाल मचना स्वाभाविक था सो मच गया। इसके बाद आरोपी पकड़े गए। उनके पास जो भी कुछ था सब जब्त हुआ।

पर इस बीच संसद परिसर के बाहर मीडियाकर्मियों ने जो पीपली लाइव का नजारा दिखाया, वो सोशल मीडिया पर मजाक का पात्र बन गया। कई राजनीतिज्ञों और मीडिया से जुड़े लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी।

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक स्मोक कैंडल को सबसे पहले और सबसे तेज दिखाने के चक्कर में ये पत्रकार आपस में उलझ रहे हैं। आजतक के पूर्व पत्रकार शुभंकर मिश्रा ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि संसद भवन में सुरक्षा चूक के बीच न्यूजरुम से एक्सक्लूसिव के दबाव का दुर्भाग्यपूर्ण दृश्य..

वहीं यूथ कांग्रेस के नेता कृष्णा अल्लावरु ने एक्स पर लिखा है कि संसद के सामने पीपली लाइव। मीडिया का स्तर कितना गिर गया है, आप देखिए। रिटायर्ड आईएएस सूर्यप्रताप सिंह ने इस मुद्दे पर बेहद गंभीर बात कही है। उनका कहना है कि इस तरह से स्मोक कैंडल के साथ छीना झपटी करना कानूनन सबूत के साथ छेड़छाड़ का मामला बनता है।

देखें वीडियो-

https://www.facebook.com/share/v/Cnhw1kSwW6mMLKVy/?mibextid=KsPBc6

https://fb.watch/oVgxUKQ0xp/?mibextid=CDWPTG


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन