Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘समाचार प्लस’ चैनल पर लगेगा ताला, लखनऊ ब्यूरो पूरी तरह बंद

खबर है कि डीएस ग्रुप अब न्यूज चैनल चलाने से तौबा करने जा रहा है. चर्चा के मुताबिक समाचार प्लस चैनल को बंद करने की शुरुआत कर दी गई है. बताया जा रहा है कि लखनऊ ब्यूरो से सभी लोगों को कार्यमुक्त कर दिया गया है. उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक नोएडा में जिस आफिस से समाचार प्लस चैनल चल रहा है, वह जगह भी अक्टूबर लास्ट तक खाली कर दी जाएगी.

उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चैनल संचालन में लगातार घाटा होने के कारण इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है. सैकड़ों करोड़ रुपये अब तक चैनल चलाने में लग चुका है पर चैनल फायदे में नहीं आ सका है. सूत्रों का कहना है कि चैनल के जरिए रजनीगंधा वालों की कंपनी डीएस ग्रुप का कोई फायदा नहीं हुआ, बल्कि घाटा ही हुआ है. साथ ही कई किस्म के राजनीतिक दुश्मनियां भी शुरू हो चुकी हैं. इसी के तहत डीएस ग्रुप की तरफ से चैनल के कामधाम को देख रहे निदेशक शशांक बंसल को कह दिया गया है कि वे यथाशीघ्र चैनल का कारोबार समेटें.

इसी क्रम में सबसे पहले भारी भरकम लखनऊ ब्यूरो पर ताला लगाया गया. सारे छोटे बड़े संपादक, रिपोर्टर, कैमरामैन हटाए जा चुके हैं. ब्यूरो के आफिस को भी बंद कर दिया गया है. धीरे धीरे यह क्रम आगे बढ़ेगा और देहरादून, जयपुर आदि के ब्यूरोज भी बंद किए जाएंगे. फाइनली नोएडा आफिस पर ताला लगेगा.

इस खबर पर समाचार प्लस चैनल के एडिटर इन चीफ उमेश कुमार का पक्ष पढ़ें-

इसे भी पढ़ें-

‘इंडिया वायस’ चैनल भी हुआ बंद, ‘भारत समाचार’ में आंशिक छंटनी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. x employee

    August 13, 2019 at 9:23 pm

    ये सब चैनल SP/BSP जैसी यूपी की रीजनल पार्टियों के दम पर चलते थे, और लोक सभा चुनाव हारने के बाद इनको पार्टियाँ पैसे देना बंद करदी जिससे इनकी कमर टूट गयी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन