Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

स्‍टार वर्ल्‍ड के कार्यक्रम ‘ग्रे’स एनाटॉमी’ में होमोसेक्‍सुएलिटी पर कार्यक्रम दिखाने पर नोटिस जारी

नई दिल्‍ली। ब्रॉडकास्टिंग कॉन्‍टेंट कंप्‍लेंट्स काउंसिल यानि बीसीसीसी ने होमोसेक्‍सुएलिटी दिखाने और महिलाओं का अपमान करने के मामले में स्‍टार वर्ल्‍ड को नोटिस जारी किया है। स्‍टार वर्ल्‍ड ने जून में अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ग्रे’स एनाटॉमी में होमोसेक्‍सुएलिटी पर कार्यक्रम प्रसारित किया था।

चैनल को यह नोटिस सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से की गई शिकायत के बाद जारी किया गया है। मंत्रालय की शिकायत के अनुसार, कायक्रम में दिखाए गए सीन अभद्र और अश्‍लील हैं। इस मामले में BCCC ने चैनल से एक दिसंबर तक जवाब देने के लिए कहा है। सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश मुकुल मुद्गल के नेतृत्‍व में कार्यक्रम को देखने के बाद BCCC का यह विचार था कि इसमें दिखाया गया कंटेंट आप‍ित्तजनक था। सूत्रों ने बताया कि काउंसिल ने चैनल को लिखित में अपना जवबा देने के लिए नोटिस भेजा है।

होमोसेक्‍सुएलिटी भारत में आईपीसी की धारा 377 के तहत गैरकानूनी है। काउंसिल के एक वरिष्‍ठ सदस्‍य ने बताया कि भारतीय दर्शकों को ध्‍यान में रखते हुए हमारा मानना है कि कार्यक्रम में दिखाए गए सीन अच्‍छे नहीं थे। चैनल की ओर से इस मामले में अभी तक मेल या टेक्‍स्‍ट के जरिये कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।गौरतलब है कि ग्रे’स एनाटॉमी अमेरिका का एक लोकप्रिय कार्यक्रम है, जो करीब एक दशक से अधिक समय से चल रहा है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन