Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

माफी मांग चुके एंकर सुधीर चौधरी को IIT-बॉम्बे ने अपने कार्यक्रम से हटाया!

IIT-बॉम्बे के वार्षिक बिजनेस कॉन्क्लेव ई-समिट 2024 में आजतक के एंकर सुधीर चौधरी को बोलना था. लेकिन उनकी जगह ऐन वक्त शॉपक्लूज़ की संस्थापक राधिका अग्रवाल को बुला लिया गया.

बता दें कि चौधरी को कार्यक्रम में रविवार को बोलना था. पर इससे पहले छात्रों को शनिवार को भेजे गए निमंत्रण पत्र में चौधरी की जगह राधिका का नाम छपा देखा गया. माने देश के सबसे चहेते ख़बरिया चेहरे के साथ इतना कुछ हो गया और आका लोग चुप हैं.

सूत्रों की माने तो आदिवासियों और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर चौधरी द्वारा की गई टिप्पणी के बाद छात्रों ने आपत्ति दर्ज कराई थी जिस पर सुधीर का नाम कैंसल कर दिया गया.

बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आदिवासी पहचान और SC-ST अधिनियम के तहत अधिकारों पर सवाल उठाने वाली टिप्पणी को लेकर चौधरी के खिलाफ पुलिस शिकायत की रिपोर्ट के एक दिन बाद, चौधरी ने आरोपों को ‘निराधार’ बताकर माफी भी मांगी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुधीर के कार्यक्रम में बोलने को लेकर संस्थान के कई छात्रों ने आपत्ति जताई थी.

एक अन्य इंजीनियरिंग छात्र, जिसने प्रशासन को इसी तरह की शिकायत भेजने का दावा किया था, ने कहा कि चौधरी ‘एक बड़ा नफरत फैलाने वाला व्यक्ति है इसलिए हम उसे किसी भी तरह का मंच नहीं देना चाहते थे.’

सम्बंधित ख़बर..

आज तक के कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी ने माफी मांगी, पढ़ें पत्र

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन