Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी नेटवर्क में सुमांता दत्ता CEO बने, पुनीत गोयनका ने MD बनने की अपील फिर ठुकरा दिया!

एबीपी न्यूज नेटवर्क में सुमांता दत्ता की नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर ताजपोशी की गई है. दत्ता को इंडस्ट्री में काम करने का 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

नई जिम्मेदारी में सुमांता का लक्ष्य कंपनी को प्रौद्योगिकी और कंटेंट के क्षेत्र में आगे ले जाने की रहेगी. मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन से शुरूआती पढ़ाई करने वाले दत्ता अमेरिका के फ्रैंकलिन मार्शल कॉलेज से स्नातक और रटगर्स विश्वविद्यालय, न्यू जर्सी से एमबीए डिग्री होल्डर हैं. हालिया समय में वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस में बतौर एमडी कार्यरत थे.


जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने सेबी को पुनीत गोयनका का इस्तीफा देने संबंधी पत्र सौंपा है, जिसमें गोयनका ने एमडी के पद से त्यागपत्र देने और वापस इस पद पर नियुक्ति को लेकर असहमति जताई थी.

बता दें कि 18 अक्टूबर, 2024 को जी एंटरटेनमेंट के बोर्ड ने पुनीत गोयनका के पुन: नियुक्ति को लेकर सिफारिश की थी. जिसका कार्यकाल अगले पांच वर्षों के लिए प्रभावी था.

सेबी को सौंपे गए अपने पत्र में जी एंटरटेनमेंट की तरफ से कहा गया कि पुनीत गोयनका ने इस पुनर्नियुक्ति को अस्वीकार कर दिया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन