Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सात साल बाद इंडियन एक्सप्रेस से अलग हुए सुनीत सिंह, टाइम्स ग्रुप बना नया ठिकाना

सुनीत सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप से इस्तीफा दे दिया है। वह ग्रुप के जनसत्ता डिजिटल के साथ पिछले 7 सालों से जुड़े थे। जनसत्ता में रहते हुए सुनीत सिंह ने न्यूज से फीचर सेक्शन तक की अहम जिम्मेदारियां संभाली।

एक्सप्रेस ग्रुप से अलग होने के बाद सुनीत सिंह ने अपना नया ठिकाना टाइम्स न्यूज नेटवर्क को बनाया है। यहां वह टाइम्स नाउ नवभारत के डिजिटल विंग में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

सुनीत सिंह ने एमबीए की पढ़ाई करने के बाद पत्रकारिता का रुख किया था। न्यूज़ 24‌ के साथ पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद वह ग्रीन टीवी के साथ जुड़े जहां पर उन्होंने किसानों के सरोकार की पत्रकारिता की. लाइव इंडिया के साथ डिजिटल जर्नलिज्म में कदम रखा. लाइव इंडिया में २ साल रहने के बाद वह जनसत्ता ऑनलाइन से जुड़े. पत्रकारिता के अपने 12 साल के करियर में सुनीत ने टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन