Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुनील सिंह पौरुष, नरेंद्र एम चतुर्वेदी और हरि अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

साधना न्यूज में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में लम्बे समय से कार्यरत एंकर हेड सुनील सिंह पौरुष ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने प्राइम न्यूज यूपी यूके ज्वाइन किया है. सुनील सिंह पौरुष के इस्तीफा देने के साथ ही उनके बाकी एंकरों ने भी संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. सुनील सिंह पौरुष इसके पहले कई अन्य संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं.

साधना न्यूज में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में लम्बे समय से कार्यरत एंकर हेड सुनील सिंह पौरुष ने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने प्राइम न्यूज यूपी यूके ज्वाइन किया है. सुनील सिंह पौरुष के इस्तीफा देने के साथ ही उनके बाकी एंकरों ने भी संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. सुनील सिंह पौरुष इसके पहले कई अन्य संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं.

मथुरा से सूचना है कि पत्रकार नरेन्द्र एम चतुर्वेदी ने खबर की निष्पक्षता और ईमानदारी से समझौता न करते हुए दैनिक समाचार पत्र श्रीजी एक्सप्रेस के मथुरा ब्यूरो चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया है. इस बारे में नरेंद्र एम चतुर्वेदी ने अपनी एफबी वॉल पर लिखा है: ”मैंने अपने पत्रकारीय करियर के 24 वर्षों में बिकना मंजूर नहीं किया, भले भूखा रहना पड़ा हो. अपनी पहचान मां सस्वती के सच्चे सेवक के रूप में बनाने का सदैव से प्रयास कर रहा हूं. लक्ष्मी की चकाचौंध से मेरा रिश्ता दूर-दूर तक न कभी था और न कभी रहेगा. पत्रकारिता बलिदान मांगती है चाहे पेट मे रोटी रहे या न रहे जेब मे पैसे हो या न हो. पिछली 3 रात और 3 दिन से रातें करवटें बदलते निकल गई. इस उहापोह से आज मुक्ति पा ली.”

पत्रिका के जांजगीर-चांपा ब्यूरो कार्यालय में सीनियर रिपोर्टर के रूप में पदस्थ हरि अग्रवाल ने पत्रिका से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी की शुरूआत दैनिक छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सब एडिटर के रूप में की है. उल्लेखनीय है कि हरि अग्रवाल ने सांध्य दैनिक छत्तीसगढ़ में चांपा संवाददाता के रूप में लगभग बारह साल पहले पत्रकारिता की शुरुआत की थी जिसके बाद वो नई दुनिया में चले गए. वहीं पत्रिका में जांजगीर-चांपा ब्यूरो का शुभारंभ होने के बाद से वो लगभग साढ़े तीन सालों से पत्रिका में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन