Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भारत समाचार चैनल के रिपोर्टर पर दलित सफाईकर्मी ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया

संभल : जनपद में भारत समाचार के रिपोर्टर सुनील राघव के खिलाफ अब डीएम संभल ने सूचना अधिकारी को जाँच करने के आदेश दिए हैं.

मामला थाना क्षेत्र राजपुरा के करकौरा गांव का है. आरोप है कि भारत समाचार के रिपोर्टर सुनील राघव ने गांव के दो लोगों के साथ मिलकर बाल्मीकि बिरादरी के सफाई कर्मी ओमप्रकाश को फंसाने की प्लानिंग बनाई.

सफाई कर्मी की बिरादरी के ही ग्रामीण मुन्ना लाल से थाने में तहरीर दिलाई जिसमें मुन्ना लाल ने अपने बैंक खाते के 750000 रूपये निकालने का आरोप लगाते हुए राजपुरा थाने में ओमप्रकाश के खिलाफ तहरीर दी.

पुलिस जांच में मुन्ना लाल द्वारा ओमप्रकाश पर लगाए सारे आरोप गलत साबित हुए.

इसके बाद दलित सफाई कर्मी ओमप्रकाश ने भारत समाचार के रिपोर्टर सुनील राघव सहित तीनों साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया.

राजपुरा थाना क्षेत्र के गांव करकौरा निवासी ओमप्रकाश सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं. इनका आरोप है कि उनसे तीन लाख रुपये की मांग की गई. ऐसा न करने पर पुलिस केस में फंसाने की बात कही गई.

ओमप्रकाश ने पत्रकार सुनील राघव को रुपए देने से इंकार किया तो उसको झूठे मुकदमे में फंसाने, नौकरी से बर्खास्त कराने की धमकी दी गई.

पीड़ित ओमप्रकाश ने थाने में भारत समाचार न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर सुनील राघव और उसके ससुर श्रीपाल और मुन्ना के खिलाफ कंप्लेन दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई.

पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आज तक पीड़ित की एफ आई आर दर्ज नहीं हुई है.

ओमप्रकाश ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर न्याय पाने की गुहार लगाई है.

दलित सफाई कर्मी से एक न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर द्वारा 3 लाख की रंगदारी मांगने के इस प्रकरण की चर्चा संभल में हर किसी की जुबान पर है.

आरोप है कि सुनील राघव बालू और मिट्टी खनन भी कराते हैं.

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन