Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एनडीटीवी से सुशील मोहापात्रा का मोहभंग, तीन भाषाओं में शुरू किया अपना चैनल

वरिष्ठ पत्रकार सुशील मोहापात्रा ने एनडीटीवी छोड़ दिया है। चैनल छोड़ने के बाद उन्होंने यूट्यूब प्लेटफार्म पर अपना नया चैनल स्टार्ट किया है। 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एनडीटीवी छोड़ने की बाबत मोहापात्रा ने क्या कुछ कहा/लिखा है? नीचे देखें…


सुशील मोहापात्रा-

17 साल के बाद मैं एनडीटीवी छोड़ दिया हूं। ग्रामीण रिपोर्ट के नाम से युटुब चैनल शुरू किया हूं। ‘ग्रामीण रिपोर्ट’ आप की चैनल है,आप के लिए है और आप की तरह गाँव से प्यार करने वाला एक पत्रकार ने शुरू किया है। इस चैनल के जरिए आप को ग्रामीण समस्या,ग्रामीण लोग और उनके कल्चर के बारे में पता चलेगा।

आज के जमाने में जब मेन स्ट्रीम मीडिया ग्राउन्ड से गायब हो रहा है तो ग्रामीण रिपोर्ट आप को गाँव के तरफ ले जाएगा। इस चैनल को हर गाँव तक पहुंचाना आप की ड्यूटी है।

ये चैनल तीन भाषा, ओडिया, हिन्दी और अंग्रेजी में स्टोरी करने की कोशिश करेगी। आपसे अनुरोध है इस चैनल को सब्सक्राइब कीजिए, शेयर कीजिए। अब आप इस चैनल के असली मालिक हैं।

देखें वीडियो…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन