Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार पर सवाल हुआ तो यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा- “मीडिया को रोको”, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। महज 14 सेकेंड की इस क्लिप में मंत्रीजी सवाल पूछ रहे पत्रकारों को बाहर निकालने की बात करते सुने जा रहे हैं। वह कह रहे हैं- “उन पत्रकारों को रोको”…


यशवंत सिंह-

उत्तर प्रदेश के सबसे भ्रष्ट विभागों में से एक है जल शक्ति विभाग! इस जल शक्ति के मंत्री हैं स्वतंत्र देव सिंह। ये मीडिया के पीछे पड़े रहते हैं ताकि कोई इनके विभागीय करप्शन पर सवाल न पूछ दे। ये हर बात पर कहते हैं- “मीडिया को रोक दो”! जलजीवन मिशन का काम कैसा हुआ है, इस पर पत्रकार सवाल पूछ रहा था तो मंत्री जी ने बोला- मीडिया को रोको।

जल जीवन मिशन जितना करप्शन PWD में भी नहीं है, एक भी अफ़सर हिल नहीं रहा है।


अनिल कुमार-

यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “मीडिया को रोको” तो बहुतों को बुरा लग गया, जबकि वह मीडिया वालों को बचाना चाहते थे, क्योंकि जिस तरह से उनके विभाग में नई बनी ओवरहेड टंकियां ध्वस्त हो रही हैं, उसमें कोई मीडिया वाला दब सकता है! बस इसी को देखते हुये उन्होंने मीडिया को रोकने को कहा है! वह ध्वस्त विभाग में ध्वस्त होती टंकियों से पत्रकारों को बस बचाना चाहते हैं!

बेहद केजरीवाली ईमानदार एवं बड़े जनाधार वाले नेता, जिन्हें चुनाव में पांच हजार के आसपास वोट मिल चुका है, अपनी मेहनत के लिये जाने जाते हैं! इनकी मेहनत के चलते ही अनुप्रिया पटेल से भाजपा को गठबंधन करना पड़ा! अब ऐसे में मीडिया को रोक कर उन्होंने जो कमाल किया है, उसमें इन्हें ईमानदारी का चमन मैगसेसे पुरस्कार मिलना चाहिये, जबकि उनकी थू थू हो रही है, वह भी तब, जब हरिद्वार सिंचाई गेस्ट हाऊस का असली मजा उनके समधी ले रहे हैं!!


समाजवादी पार्टी मीडिया सेल से यह वीडियो शेयर कर लिखा गया है- पत्रकारों के सवालों से खौफजदा हैं मंत्री महोदय, पत्रकारों को रोकने का निर्देश दे रहे हैं, डर है कि कोई इनसे इनकी अकर्मण्यता, भ्रष्टाचार और इनकी भाजपा सरकार की नाकामियों और झूठ के बारे में सवाल न कर ले।

जल जीवन मिशन साक्षात भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गया है और ये मंत्री भी पिछले मंत्री की तरह ही महा भ्रष्ट है और इसीलिए पत्रकारों के सवालों से भाग रहे हैं।


परमजीत सिंह-

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री swatantra bjp मीडिया के पीछे काहे पड़े रहते हैं हर बात पर कहते हैं कि “मीडिया को रोक दो” जलजीवन मिशन का काम कैसा हुआ है इस पर पत्रकार सवाल पूछ रहा था मंत्री जी ने बोला मीडिया को रोको। वैसे आपको बता दूँ कि इस मिशन जीतना करेप्शन PWD में भी नहीं है। एक अफ़सर हिल ही नहीं रहा है।


आशीष सागर दीक्षित- जल जीवन मिशन के तहत अमृत सरोवर तालाब पहला चरण और अब दूसरे चरण के आजीवका तालाब अफसरों व पंचायतीराज की तिजोरी भर रहें है। हर घर नल जल योजना बुंदेलखंड के ज़िले मे भ्रष्टाचार की गोद पर मौज ले रही है। वहीं नदियों के स्याह रक्तबीजों ने बाँदा, हमीरपुर की केन और यमुना को रौंद डाला है। अफसरों मे बेशर्मी चढ़ी है। वे जानते हैं उनका कुछ नहीं होगा।


पंकज राय- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी गाजीपुर आए थे! उनकी आंखों पर सीधे-सीधे पट्टी डाल दिया! पूरे पूर्वांचल में भ्रष्टाचार की जड़ पर यह मंत्री मुख्यमंत्री जी की आंखों पर साथ साथ रहकर पर्दा डालने का काम कर रहा है जबकि 10000 करोड़पति की संपत्ति बनाया है, बहुत चतुर है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन