Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बनारस में पत्रकार तौफीक अहमद से मारपीट करने वाले सिपाही को सस्पेंड कर SSP ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

वाराणसी। विगत दिनों मालवीय चौराहे पर एक न्यूज़ पोर्टल के पत्रकार तौफीक अहमद से मारपीट के मामले में यातायात सिपाही को नवागत पुलिस कप्तान वाराणसी आनंद कुलकर्णी ने सस्पेंड कर दिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद एसएसपी ने पहले संस्पेंड किया और उसके बाद मीडिया से रुबरु होकर अपनी प्राथमिकता गिनाई।

बताते चले कि विगत दिनों तौफीक अहमद मालवीय चौराहे के समीप समाचार संकलन हेतु खड़े थे उसी दौरान यातायात सिपाही अरविन्द सरोज से कहासुनी हो गई। उसके बाद यातायात सिपाही अरविन्द सरोज पहुंचे और आव देखा ना ताव पत्रकार पर लाठी बरसानी शुरु कर दी। इतना ही नहीं मनबढ़ आरक्षी ने पीएम मोदी तक को अनाप-शनाप बक डाला जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

उसी दिन घटना से आक्रोशित पत्रकारों ने एडीजी पीवी रामा शास्त्री से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया। जिसके बाद उन्होंने तत्काल मामले की गंभीरता से देखते हुए एसपी ट्रैफिक को कार्रवाई करने का आदेश दिया। पत्रकारों ने एसपी ट्रैफिक से मुलाकात कर पूरी घटना बताई और कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों के आक्रोश को देखते हुए एसपी ट्रैफिक ने पहले लाइन हाजिर किया, जिले में कप्तान की मौजूदगी न होने के कारण उसे निलंबित करने की संस्तुति भेज दी। एसएसपी आर. के. भारद्वाज का तबादला हो जाने के बाद बुधवार को नवागत एसएसपी ने पदभार ग्रहण करते ही पहले लाइन हाजिर आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया और फिर प्रेसवार्ता कर जनपद को लेकर अपनी प्राथमिकता गिनाई। एडीजी और एसपी ट्रैफिक से मुलाकात करने वालों में नितिन राय, अवनिन्द्र कुमार सिंह, ओंकार, आशीष देव, सुधीर राय, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, विकास मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=RdlXRolMO38

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन