Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

गुजरात

गुजरात सरकार और बीजेपी को छात्रों से डर लगने लगा है?

रवीश कुमार-

टेलिग्राफ की मेहुल देवकाला की रिपोर्ट है। गांधी जी ने गुजरात विद्यापीठ की स्थापना की थी। वहाँ पर सर्व धर्म प्रार्थना रोक दी गई। छात्रों ने काली पट्टी लगा कर विरोध किया है।

यही नहीं गुजरात सरकार ऐसा क़ानून लाने जा रही है जिसके तहत गुजरात की यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के चुनाव नहीं होंगे। सीनेट और सिंडिकेट में सरकार अब अपना नुमाइंदा मनोनीत करेगी।

क्या गुजरात सरकार और बीजेपी को छात्रों से डर लगने लगा है? गुजरात में बीजेपी लगातार चुनाव जीतते आ रही है। इसके बाद भी लोकतंत्र से इतनी परेशानी ? जब चुनाव हो रहे थे तो बंद करने की क्या ज़रूरत थी?

वाइस चांसलर का कार्यकाल भी तीन साल से बढ़ा कर पाँच साल किए जाने पर विचार चल रहा है। अख़बार ने लिखा है कि इस नियंत्रण के पीछे खेल यह हो सकता है कि यूनिवर्सिटी की महँगी ज़मीन पर किसी की नज़र है। जिन चीज़ों की ज़रूरत नहीं है, वहाँ तक इनकी नज़र है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन