Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रिपोर्टर धीरेंद्र सिंह के हत्यारे पर केंद्रित वेबसिरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज, कई पत्रकार भी इसमें दिखेंगे

रतिभान त्रिपाठी-

यह कोई उपदेश या ज्ञान देने जैसी बात नहीं, हम सबको पता है कि पत्रकारिता करते समय तथ्यों की पवित्रता होनी ही चाहिए। अंततः कंटेंट ही हमारी ताकत और पहचान बनता है।

इंडियन प्रेडेटर सीजन-2 में “डायरी ऑफ ए सीरियल किलर” की कहानी दिसंबर 2000 में ‘आज’ समाचार पत्र के रिपोर्टर धीरेन्द्र सिंह की हत्या करने वाले राम निरंजन उर्फ राजा कोलंदर के सीरियल किलर होने का राज़फाश होने पर आधारित है।

उन दिनों मैं दैनिक जागरण इलाहाबाद में क्राइम रिपोर्टिंग कर रहा था। धीरेन्द्र सिंह की हत्या के रहस्योद्घाटन की रूटीन रिपोर्टिंग के साथ ही दैनिक जागरण में मैंने पूरे एक पेज की पड़ताल लिखी थी जो 22 साल बाद Netflix पर 3 एपिसोड में अभी 7 सितंबर को रिलीज की गई है।

Tv Today के प्रोडक्शन हाउस ने इसे तैयार किया है। निर्माताओं ने मुझे मुख्य सूत्रधार के रूप में प्रस्तुत किया है। आप Netflix पर देख सकते हैं।

प्रोमो देखने के लिए नीचे क्लिक करें-

The Diary of a serial killer

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन