Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

द साबरमती रिपोर्ट : सोशल मीडिया वालों के लिए कल अलग से एक शो करके स्टार ‘वसूल’ लिए गए थे!

पंकज शुक्ला-

ईआईएमसी में पढ़ा एक लड़का एक अंग्रेजी चैनल की प्राइम एंकर के साथ गोधरा कैमरामैन बनकर जाता है। जो कुछ वह वहां से शूट करके इफ़रात में लाता है, उससे चैनल में हंगामा हो जाता है।

कैमरामैन की नौकरी चली जाती है। कोई और उसे नौकरी देता नहीं है। वह दिन रात शराब पीता है। घर में काम करने वाली सहायिका की पर्स से पैसे चुराता है। एक नई पत्रकार की मदद करने फिर गोधरा जाता है। वह भी मुंहमांगी कीमत मिलने पर। चूंकि फ़िल्म का हीरो वही है तो क्लाइमेक्स में वह एक हिंदी चैनल का प्राइम एंकर भी बन जाता है।

बाकी कहानी वही है जो आप अभी जुलाई में ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ में देख चुके हैं। और, बहुत बेहतर तरीके से देख चुके हैं। सिनेमा के हिसाब से फ़िल्म वह भी ख़राब थी। ये उससे भी ख़राब है।

विक्रांत मैसी इन दिनों अच्छा अभिनय कर रहे हैं, लेकिन बड़े परदे पर चमकने के लिए अब भी उन्हें विधु विनोद चोपड़ा जैसे दमदार निर्देशक ही चाहिए। नहीं तो बाल सफेद करने भर से इंसान उम्रदराज़ नहीं हो जाता। उसके चलने, बोलने और बात करने के साथ-साथ अक्ल में भी बेहतरी दिखनी चाहिए।

ऋद्धि डोगरा और राशि खन्ना के साथ-साथ नाजनीन पाटनी ने भी अपना-अपना काम सलीके से कर दिया है।

एकता कपूर की इस फ़िल्म का पहला शो अपन ने सुबह साढ़े नौ बजे सिटी मॉल के पीवीआर आइनॉक्स में देखा। तमाम तीन, चार और साढे़ चार स्टार वाले रिव्यू आप उससे पहले ही सोशल मीडिया पर देख चुके होंगे। उनके लिए कल ही अलग से एक शो करके स्टार ‘वसूल’ लिए गए थे।

फ़िल्म समीक्षकों से स्टार वसूलने का यहां पूरा एक सिस्टम काम करता है। रिलीज़ से पहले निर्माता से इसके नाम पर पीआर एजेंसी के जरिये मोटी रकम भी ऐंठी जाती है। और, ऐसे हर समीक्षक का जो पैसे लेकर स्टार बांटता है, लेखा जोखा इन कंपनियों के अकाउंट्स के पास कुछ यूं लिखा रहता है जैसे तोते में राजा की जान।

रेटिंग : ⭐1/2

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन