Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

तिहाड़ का कान्फ्रेंस रूम बनेगा सुब्रत रॉय की ‘स्पेशल जेल’

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल का कांन्फ्रेंस रूम सुब्रत रॉय के लिए ‘स्पेशल जेल’ बनेगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुब्रत रॉय को राहत देते हुए तिहाड़ जेल के कान्फ्रेंस रूम के उपयोग की इजाज़त दे दी। राय दो लैपटॉप, दो डेस्क टॉप और एक मोबाइल फोन का उपयोग कर सकेंगे। उनको जेल में वाई-फाई और विडियो कान्फ्रेंसिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। कोर्ट ने सुब्रत रॉय को अपनी संपत्तियां बेचने के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

इन सुविधाओं का खर्चा सहारा ग्रुप द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रॉय के स्टेनो, सचिवालय सहायक और एक तकनीकि सहायक भी सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक उनके कार्यों में सहयोग के लिए उपलब्ध रह सकेंगे। रॉय को ये सुविधाएं 5 अगस्त से 10 दिनों के लिए दी गईं हैं। इस दौरान रॉय कान्फ्रेंस हाल में ही रहेंगे और मिलने वाले 14 घंटों का उपयोग अपनी जमानत राशि जुटाने के लिए न्यूयॉर्क और लंदन स्थित लक्जरी होटलों को बेचने के लिए संभावित खरीदारों से बातचीत के लिए करेंगे।

जेल अधिकारियों का कहना है कि कांन्फ्रेंस रूम में रहने के दौरान भी रॉय पर जेल के सभी नियम कायदे लागू रहेंगे। रॉय को जेल का ही खाना मिलेगा और वे उसी बिस्तर पर सोएंगे जिस पर जेल की सेल में सोते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 25 जुलाई को दिल्ली सरकार से कहा था कि तिहाड़ जेल परिसर में ही ऐसे स्थान की संभावना तलाशी जाए जहां रॉय खरीददारों से बातचीत कर सकें। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले रॉय को अंतरिम जमानत या पेरोल पर रिहा करने से इंकार कर दिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन