Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्‍ठ पत्रकार टीएन गोपालन और मनोज कुमार को मिला यह प्रतिष्ठित सम्‍मान

पत्रकार पी कृष्‍णास्‍वामी की स्‍मृति में दिया जाने वाला पी कृष्‍णास्‍वामी मेमोरियल अवॉर्ड इस बार वरिष्‍ठ पत्रकार टीएन गोपालन को दिया गया है। टीएन गोपालन को यह पुरस्‍कार पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्‍लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। गांधीग्राम ग्रामीण संस्‍थान के पूर्व कुलपति एन मार्कंडन ने गोपालन को यह पुरस्‍कार दिया। मार्कंडन ने कहा कि अच्‍छे अखबारों ने देश के लिए अच्‍छे नागरिक तैयार किए हैं और समाज को बेहतर सुरक्षा भी प्रदान की है। उन्‍होंने पत्रकारों से गुजारिश की कि वे लोगों के बीच सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाएं। वहीं टीएन गोपालन ने दिवंगत पत्रकार कृष्‍णास्‍वामी से जुड़ी कई बातों को साझा किया। इस अवसर पर गोपलन को बधाई देने वालों में तमिलाडु टेक्‍नोलॉजिक सेमिनरी के पूर्व प्रधानाचार्य ध्‍यानचंद और सोसायटी फॉर कम्‍युनिटी आर्गनाइजेशन ट्रस्‍ट के मैनेजिंग ट्रस्‍टी ए महबूब आदि शामिल थे।

भोपाल से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार एवं शोध पत्रिका ‘‘समागम’’ के सम्पादक श्री मनोज कुमार को वर्ष 2015 के लिए श्री यशवंत अरगरे हिन्दी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, भोपाल द्वारा दिया जाता है। सम्मान समारोह हिन्दी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर को आयोजित है। श्री मनोज कुमार तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता से संबद्ध हैं। वे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचारविश्वविद्यालय सहित देश के अन्य विश्वविद्यालयों   में अतिथि व्याख्याता के रूप में जुड़े हुए हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय द्वारा फेलोशिप भी दिया जा चुका है। देशबन्धु समाचार पत्र समूह से पत्रकारिता आरंभ करने वाले श्री मनोज कुमार रेडियो एवं टेलीविजन की पत्रकारिता तथा सोशल मीडिया में लगातार सक्रिय हैं। विगत 15 वर्षों से वे भोपाल से मीडिया एवं सिनेमा की मासिक षोध पत्रिका ‘‘समागम’’ का सम्पादन कर रहे हैं। पत्रकारिता में साक्षात्कार की विधा पर मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा ‘‘साक्षात्कार’’ शीर्षक से किताब का प्रकाशन वर्ष 1995 में किया गया था जिसका द्वितीय संस्करण 2006 में प्रकाशित हुआ। इसके अलावा लेखों के संग्रह के साथ ही उनके द्वारा संपादित तीन किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें भारतीय सिनेमा के सौ साल चर्चित रही है। बहुत जल्द ही कम्युनिटी रेडियो पर उनकी किताब ‘‘कम्युनिटी रेडियो’’ आने वाली है। हिन्दी पत्रकारिता में विषिष्ट योगदान के लिए उन्हें विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, ईषीपुर बिहार द्वारा ‘‘पत्रकार शिरोमणि’’ सम्मान तथा ‘‘विद्यावाचस्पति’’ सम्मान दिया जा चुका है। उन्हें वैश्य  मीडिया फेडरेशन, नईदिल्ली ने भी हिन्दी सेवा के लिए सम्मानित किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन