Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

अब टॉफी भी बेचेंगे मुकेश अंबानी!

भारत समेत एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी अब टॉफी भी बेचेंगे. उन्होंने एक और कंपनी खरीद ली है. रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स ने रावलगांव शुगर फार्म के कनफेक्शनरी बिजनेस को खरीद लिया है.

इस डील के मुताबिक कंपनी के ट्रेडमार्क, रेसिपीज और इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी राइट्स अब रिलायंस के पास आ गए हैं. एक एक्सचेंज फाइलिंग में शुक्रवार को रावलगांव ने यह जानकारी दी.

महाराष्ट्र के नासिक स्थित रावलगांव में कारोबारी वालचंद हीराचंद ने 1933 में एक शुगर मिल की स्थापना की थी. 1942 में इस कंपनी ने रावलगांव ब्रांड से टॉफी बनाने का काम शुरू किया था. कंपनी के पास पान पसंद, मैंगो मूड और कॉफी ब्रेक जैसे 9 ब्रांड्स हैं.

बता दें कि रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स अधिग्रहण और पार्टनरशिप के जरिए तेजी से अपना विस्तार कर रही है. रावलगांव के अधिग्रहण से उसके FMCG पोर्टफोलियो का विस्तार होगा. कंपनी के पास पहले से ही कैंपा, टॉफीमैन और रैस्किक जैसे ब्रांड्स शामिल हैं.

FMCG कंपनियों में कंज्यूमर मार्केट में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा कब्जाने की होड़ मची है. ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बनाने में दूसरी कंपनियों का अधिग्रहण किया जा रहा है.

हालांकि रिलायंस ने इस डील को लेकर कोई बयान नहीं जारी किया है.

जानकारों का कहना है कि संगठित और असंगठित इंडस्ट्री प्लेयर्स की तरफ से कंप्टीशन बढ़ने की वजह से रावलगांव का मार्केट शेयर घटता जा रहा था. यही कारण रहा कि कंपनी ने अपने कनफेक्शनरी बिजनेस को बेचने का डिसीजन लिया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन