Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी के मान्‍यता प्राप्‍त पत्रकारों को नहीं देना पड़ेगा टोल टैक्‍स

: आईएफजेडब्लू की राष्ट्रीय परिषद के अधिवेशन में शिवपाल ने की घोषणा : लखनऊ। एमपी और एमएलए की तर्ज पर अब मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी प्रदेश के राजमार्गों पर लगने वाला टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा। यह सुविधा उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को दी जाएगी। यह घोषणा लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफजेडब्लू) की राष्ट्रीय परिषद के 68वें अधिवेशन के समापन समारोह में की। उन्होंने कहा कि यह सुविधा यूपी के लिए है। दूसरे राज्यों के लिए भी हम केंद्र सरकार को लिखेंगे। 

पत्रकारिता पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राजनीति और पत्रकारिता एक -दूसरे के पर्याय हैं। राजनीति भी समाजसेवा का काम है और पत्रकारिता भी। समाज में जितनी बुराई होगी उन्हें पत्रकार उजागर करते हैं। वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई जब कमजोर हो रही थी, तब देश के बड़े लोगों में शामिल महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, तिलक व डॉ. लोहिया ने भी अखबार निकाल कर उसे मजबूत किया। डॉ. लोहिया ने ‘जन’ अखबार निकाला। हमने भी वो अखबार पढ़ा है। आज भी अखबार जरूर पढ़ता हूं। उन्होंने कहा कि जब छोटे अखबार थे तो पढ़े जाते थे, आज अखबार देखे जाते हैं। 24 पेज का अखबार मात्र 5 मिनट में देखते हैं। इसलिए जरूरी है कि कुछ ऐसी बातें होनी चाहिए जो अखबार पढऩे के लिए मजबूर करें। 

हालांकि बहुत सी ऐसे बाते हैं जिस पर विचार करना चाहिए। देश पर कब्जा और कर्जा हो रहा है। ऐसी बातें उजागर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पत्रकारों की कलम चलती है तो उसे कोई नहीं रोक पाता, जो रोकने की कोशिश करते है, वो कभी सफल नहीं होता। उन्होंने कहा कि अखबार एवं पत्रकारों ने हमेशा देश व समाज को नई दिशा देने का काम किया है। इसलिए इसकी महत्ता को हमेशा बनाए रखें। साथ ही देश में जहां-कहीं भी महापुरुषों के अपमान की खबरें आएं उसे जरूर छापें ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिले। श्री यादव ने पत्रकारों को आश्वास्त किया कि जहां भी पत्रकारों, साहित्यकारों एवं लेखकों को जरूरत पड़ेगी, उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन