Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गलत तरीके से छुआ, बेड पर चलने को कहा, न मानी तो टाइम्स ग्रुप से निकाल दिया!

TOI की महिला पत्रकार के आरोप से हड़कंप

टाइम्स ग्रुप के बड़े अधिकारी पर महिला पत्रकार ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

मुंबई से खबर आ रही है कि टाइम्स आफ इंडिया ग्रुप के मैनेजमेंट के एक बड़े अधिकारी पर यहीं काम करने वाली एक महिला पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. इस बाबत उसने पुलिस में लिखित कंप्लेन दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

अपनी शिकायत में महिला पत्रकार ने कहा है कि अधिकारी ने उसे गलत तरीके से छुआ और सेक्सुवल फेवर की डिमांड की. जब महिला पत्रकार ने इससे इनकार किया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया. महिला पत्रकार का कहना है कि उसका उत्पीड़न अप्रैल 2008 से अगस्त 2020 तक किया जाता रहा है.

महिला पत्रकार ने बांद्र पुलिस स्टेशन में कंप्लेन दी. बाद में शिकायती पत्र को एनएम जोशी मार्ग पुलिक स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया.

पुलिस ने आरोपी टाइम्स ग्रुप अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 354(ए), 354(डी), 509 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

एफआईआर दर्ज होते ही टाइम्स ग्रुप में हड़कंप मच गया. प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी पर आरोप लगने के कारण टाइम्स प्रबंधन के अन्य लोग हरकत में आ गए. फौरन प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोपों से इनकार किया गया. उल्टे महिला पत्रकार पर आरोप लगा दिया गया कि वह अब तक क्यों चुप थी और खराब परफारमेंस के कारण जब नौकरी गई तो वह उलजुलूल आरोप लगा रही है.

टाइम्स नेटवर्क का बयान यूं है- ”महिला पत्रकार को बेहतर परफॉर्मेंस न होने पर निकाला गया. इसी के बाद उसने प्रबंधन के खिलाफ निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए. महिला पत्रकार ने 12 वर्ष के कार्यकाल के दौरान कभी भी छेड़छाड़ की शिकायत नहीं की. अब अचानक नौकरी से हटाने के बाद उसके द्वारा यह शिकायत दुर्भावनापूर्ण तरीके से की गई है. ब्लैकमेल और आपराधिक धमकी के लिए महिला पत्रकार के खिलाफ पहले ही मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. संस्थान में सभी को समान अवसर दिए जाते हैं. महिला पत्रकार के लिए एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने में यह संस्थान अपने आप पर गर्व करता है.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन