Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दिल्‍ली में हुआ साईं विवाद केंद्रित फिल्‍म ‘तू ही रे’ का मुहूर्त

नई दिल्‍ली : टीवी पत्रकार से निर्देशक बने दिलीप सिंह के डायरेक्‍शन में बनने वाली फिल्‍म ‘तू ही रे’ का मुहूर्त किया गया. दिल्‍ली के नेशनल स्‍पोर्टस क्‍लब में हुए मुहूर्त में कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की. मुहूर्त के अवसर पर फिल्‍म के स्‍टार कास्‍ट केशव साधना, एक्‍ट्रेस कीर्ति चंदेला, डायरेक्‍टर दिलीप सिंह, प्रोडयूसर विजय वर्मा, गौरव बक्‍शी, अमिता नंगीआ, आसिफ शेख ने भाग लिया.

नई दिल्‍ली : टीवी पत्रकार से निर्देशक बने दिलीप सिंह के डायरेक्‍शन में बनने वाली फिल्‍म ‘तू ही रे’ का मुहूर्त किया गया. दिल्‍ली के नेशनल स्‍पोर्टस क्‍लब में हुए मुहूर्त में कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की. मुहूर्त के अवसर पर फिल्‍म के स्‍टार कास्‍ट केशव साधना, एक्‍ट्रेस कीर्ति चंदेला, डायरेक्‍टर दिलीप सिंह, प्रोडयूसर विजय वर्मा, गौरव बक्‍शी, अमिता नंगीआ, आसिफ शेख ने भाग लिया.

यह फिल्‍म ‘जेएम वंडर फिल्‍म्‍स और फिल्‍म्‍स जोन’ के बैनर तले बनाई जा रही है. फिल्‍म की स्‍टोरी देश में धर्म के नाम पर होने वाले विवादों को हल करने पर केंद्रित है. फिल्‍म के निर्माता और पटकथा लेखक विजय वर्मा और निर्देशक दिलीप सिंह हैं. फिल्‍म की शूटिंग अगले महीने से शुरू की जाएगी. फिल्‍म शूट दिल्‍ली, उत्‍तरांचल और हिमाचल प्रदेश में किया जाएगा. इन प्रदेशों में लोकेशन तलाशने का काम पूरा किया जा चुका है. 

फिल्‍म के निर्माता विजय वर्मा ने बताया कि हमारा मानना है कि मानवता धर्म से ऊपर होती है. एक ही समाज में रहने के बाद भी हम धर्म के नाम पर अक्‍सर विवाद करते हैं. हमारी पटकथा ऐसे विवादों का समाधान निकालने पर केंद्रित है. उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म हाल में हुए साईं विवाद का भी हल लेकर आएगी. फिल्‍म के निर्देशक दिलीप सिंह के अनुसार फिल्‍म में सामाजिक संदेश के साथ-साथ रोमांटिक पक्ष भी है. उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म की प्रमुख आकर्षण इसकी पटकथा है. इसके ध्‍यान में रखकर हमने स्‍टार कास्‍ट का चुनाव किया है.

उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका एक्‍टर केशव साधना, एक्‍ट्रेस कीर्ति चंदेला का है. सपोर्टिंग कास्‍ट में इंडस्‍ट्री के जाने-पहचाने नाम गौरव बक्‍शी, मनोज बक्‍शी, अमिता नंगीआ, आसिफ शेख आदि को चुना गया है. फिल्‍म का संगीत जाने माने म्‍यूजिक कंपोजर और ग्रेमी अवार्ड विनर ध्रुबजीत गोगोई का होगा. गायन आहान और अमजद खान आदि ने किया है. श्री सिंह ने बताया कि अगर फिल्‍म को हर दृष्टिकोण से सजाया जाए तो दर्शकों को अधिक से अधिक मनोरंजन के साथ एक संदेश भी दिया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन