Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अंतिम सांस तक जिंदगी के लिए लड़े टीवी पत्रकार पुरूषोत्तम सिंह का निधन

टीवी पत्रकार पुरूषोत्तम सिंह का रविवार को न्यूरो सिटी हॉस्पीटल में निधन हो गया. एक सड़क दुर्घटना के कुछ दिन बाद अचानक वे ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गये थे जिसके बाद कई दिनों वाराणसी और दिल्ली के अस्पताल में एडमिट रहे. परिवार में पत्नी नीतू सिंह और चार साल की बेटी है. उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया.

पुरुषोत्तम सिंह आखिरी सांस तक जिंदगी से लड़ते रहे. उनके निधन की सूचना पर काशी में पत्रकारों में शोक की लहर है। वाराणसी के पत्रकारों से जुड़े विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुपों में पुरुषोत्तम सिंह के निधन पर साथी पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।

ईटीवी हैदराबाद, ईटीवी लखनऊ सहित विभिन्न टीवी चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी पत्रकारिता की सेवाएं दे चुके 40 वर्षीय पुरुषोत्तम सिंह इन दिनों वाराणसी में न्यूज ट्रैक टीवी के साथ जुड़े थे। मूल रूप से चंदौली निवासी पुरुषोत्तम वाराणसी के बेलवरिया में मकान बनाकर रहते थे। बेहद मृदुभाषी और काशी के पत्रकारों में सबके सुख-दुख में शामिल रहने वाले पुरुषोत्तम के अचानक निधन से हर कोई स्तब्ध है।

सम्बंधित खबरें : वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार पुरूषोत्तम सिंह को ब्रेन हैमरेज, हालत गंभीर

पत्रकार पुरुषोत्तम सिंह कोमा में, आर्थिक मदद की जरूरत

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन