Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भोपाल के टीवी पत्रकार शरद श्रीवास्तव में ये सारी खूबियां हैं!

Pravin Dubey-

टेलीविजन चैनल का न्यूज रूम खण्डों में विभाजित होता है.. कोई इनपुट का जानकार होता है, कोई ऑउटपुट की गहरी समझ रखता है.. कोई एंकर अच्छा होता है..कोई रिपोर्टर कमाल का होता है, कोई प्रोग्रामिंग का मास्टर होता है..

अमूमन ये सारी विधाएँ एक साथ किसी एक व्यक्ति में नहीं होती हैं.. यदि किसी विरले में ये विशेषताएं हुईं, तो वो संपूर्ण चैनल अपने आप में हो जाता है.. भोपाल के टीवी पत्रकार शरद श्रीवास्तव में ये सारी खूबियां हैं..

बीएसटीवी एमपी सीजी के स्टेट एडिटर शरद श्रीवास्तव

शरद श्रीवास्तव जितने बेहतरीन पत्रकार हैं, उतने ही अच्छे, संवेदी और समझदार इंसान भी हैं.. वो बहुत अच्छे सलाहकार भी हैं.. पेशेगत मसलों में पत्नी के अलावा यदि किसी और व्यक्ति की सलाह को मैं बेहद गम्भीरता से लेता हूं, तो वो शरद ही हैं.. हमेशा वो मुझे क्रीज से बाहर निकलकर, बिना फुटवर्क के ताबड़तोड़ बल्ला चलाने से रोकते हैं. वे ऐसे नॉन स्ट्राइकर हैं, जिनके साथ विकेट पर रहकर आपकी सेंचुरी मारने की गारंटी है.. वो आपको कभी भी क्रिकेट की भाषा में “सिली मिस्टेक” नहीं करने देते..

आज इनका जन्मदिन है.. बहुत सुखी, सफल, समृद्ध और संतुष्टि से भरा हो आपका जीवन शरद.. मेरी पत्रकारिता का एक हासिल आप भी हो.. जियो जी भर के…

मध्य प्रदेश के टीवी पत्रकार प्रवीण दुबे की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन