Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दिवालिया समाचार एजेंसी यूएनआई के लिए धनपशु की तलाश, अखबारों में निकला विज्ञापन

न्यूज एजेंसी यूएनआई के दिवालिया हो जाने के बाद अब इन्वेस्टर की तलाश शुरू हो गई है. इसके लिए अखबारों में विज्ञापन निकाला गया है. कोई धनपशु चाहे तो UNI को खरीदने के लिये बोली लगा सकता है. इस विज्ञापन के आधार पर वह बोली में भाग ले सकता है और इसके लिए आवेदन कर सकता है.

इससे जाहिर है कि अब मीडिया में हर जगह धनपशुओं का ही राज है. वे ही मीडिया चला रहे हैं और वे ही राजस्व बनाने के लिए सरकारों की शरण में गिरे हुए हैं. भारत में चौथा स्तंभ खत्म होकर पूरी तरह धनपशु स्तंभ बन चुका है जो कारपोरेट और सत्ता का हिस्सा है. देखें यूएनआई के लिए धनपशु के तलाश का विज्ञापन-

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. JITENDRA KUMAR

    August 6, 2023 at 9:50 pm

    भाई आप जो कोई भी हो आपकी बुद्धि पे तरस आता है अगर पत्रकार हो तो आपके स्तर का पता लग गया ,,आप पत्रकारिता जन सेवा के लिए करते हो क्या ,जेब मे पैसा होगा तो परिवार को पालोगे नहीं तो उनकी नजरों मे कोई कीमत नहीं होगी ,,इस मीडिया मे हर कोई धन पशु है जो हर काम पैसा बनाने के लिए करता है। यसवंत जी भी ये पोर्टल कुछ कमाने के लिए ही चल रहे है, विज्ञापन से आमदनी हो रही है न ।

    उस एजेंसी के 500 से अधिक पत्रकारों ने तीन साल से बिना वेतन लिए रात दिन काम किया था ,लेकिन एक साजिश के तहत उसकी आमदनी का एक खास जरिया बंद कर दिया गया ,अब अगर कोर्ट ने उन 500 लोगों की खून पसीने की कमाई को दिलाने के लिए कुछ पहल की है तो आपको मिर्ची क्यों लगी ,कोई धन पशु आए क्या दिक्कत है ,,आज पूरा मीडिया सारे धन पशु ही चला रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन