Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के IAS ने सरकार को किराए पर अपनी निजी कार दे दी, पत्रकार ने कहा ‘चिरकुट’

त्तर प्रदेश में एक आईएएस अधिकारी का अजब-गजब कारनामा सामने आया है. इस अफसर ने राज्य सम्पत्ति विभाग में अपनी पर्सनल कार खरीदकर लीज पर दे दी. जिससे उसे महीने की मोटी कमाई होती थी. बावजूद इसके अफसर इसी कार से अपने प्राइवेट काम भी निपटाते थे. इस बात का जब खुलासा हुआ तो सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अफसर का तबादला करने का आदेश दिया.

दैनिक भास्कर की पत्रकार ममता त्रिपाठी ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा है कि, “एक विशेष सचिव (आईएएस) और अंडर सेक्रेटरी साहब ने 30-35 लाख की नई नवेली इनोवा क्रिस्टा गाड़ी निकलवाई और राज्य सम्पत्ति विभाग में लगवा दी. महीने में डेढ़ लाख रुपये मिल रहा था और जनाब चल भी उसी में रहे थे. मुख्यमंत्री को सारी जानकारी मिली तो साहेब को तुरंत तबादले की चिट्ठी थमा दी गई, इतनी छोटी मोटी चिरकुटई कर जाते हैं अफसर लोग कि क्या ही कहा जाए.”

अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1969 के प्रावधानों के तहत, विशेष रूप से नियम 3(1), जो सेवा के प्रत्येक सदस्य को पूर्ण सत्यनिष्ठा और कर्तव्य के प्रति समर्पण बनाए रखने का आदेश देता है, इन अधिकारियों के कार्य से साफ उल्लंघन प्रतीत होते हैं. मुख्यमंत्री द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई एक सकारात्मक कदम है, लेकिन भविष्य में सत्ता के इस तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रणालीगत बेहद जरूरी हैं.

कुल मिलाकर कहा जाए तो राज्य सरकार को यूपी की अफसरशाही पर लगाम कसने की जरूरत है. आगे एक साल बाद विधानसभा चुनाव भी आने वाले हैं. ऐसे में अगर बड़े पदों पर आसीन अफसर सरकार की इस तरह चिन्दीचोरी कर किरकिरी कराएंगे तो कैसे काम चलेगा सरकार?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन