Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

यूपी में मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के चुनाव की सभी तारीखें तय, देखें कब क्या होगा!

त्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता चुनाव समिति के पदाधिकारियों के चुनाव का बिगुल फुँक चुका है. हड़बड़ी के साथ जारी हुए दो पत्रों में चुनाव अधिकारियों के पैनल में अलग अलग नाम जारी किए गए हैं.

इस सिलसिले में 24 जुलाई को जारी हुए पहले पत्र में रविवार 25 अगस्त 2024 को चुनाव कराए जाने की घोषणा हुई है. इसके साथ ही चुनाव की हड़बड़ी में मुख्य चुनाव अधिकारी शरत प्रधान को भारत प्रधान लिख दिया गया है. इसके बाद चुनाव अधिकारी सुरेश बहादुर सिंह के दस्तखत हैं.

पहले पत्र में चुनाव के लिए अधिकारियों के बनाए पैनल में रविन्द्र सिंह, गोविंद पंत राजू, कलानिधि, सुल्तान शाकिर हाशमी, विजय उपाध्याय, नायला किदवई, नासिर खान और जितेंद्र शुक्ला को नियुक्त किया गया है.जबकि दूसरा पत्र जो 25 जुलाई को जारी हुआ उसमें अलग नाम और पैनल दिया गया है.

दूसरे पत्र में सूचना है कि एक जुनाई को आम सभा की बैठक में 11 अगस्त को मतदान की घोषणा की गई है. दूसरे पत्र के पैनल में पत्रकार अविनाश शुक्ला, शाश्वत तिवारी, राजेंद्र गौतम, दया बिष्ट, मुकुल मिश्रा और आलोक द्विवेदी को नामित किया गया है. नीचे भास्कर दुबे (उपाध्यक्ष चुनाव समिति), रतिभान त्रिपाठी (उपाध्यक्ष चुनाव समिति) और वीरेंद्र सक्सेना (अध्यक्ष चुनाव समिति) के हस्ताक्षर हैं.

इस चुनाव में नामांकन और नाम वापसी की तिथि भी आ गई है. जारी पत्र के मुताबिक नामांकन की तिथि 1 से 12 अगस्त 2024 शाम 5 बजे तक है. नामांकन वापसी की तिथि 22 अगस्त 2024 शाम 5 बजे तक और 24 अगस्त, 2024 को 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. देखें नीचे यह पत्र..

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन