Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बीबीसी के दफ्तर पहुंची उषा उत्थप से एक दिलचस्प मुलाकात हो गई!

राजेश प्रियदर्शी-

आज उषा जी से छोटी-सी मुलाक़ात बहुत दिलचस्प रही. ‘रंबा हो संबा हो’ (अरमान-1981) शायद उनका पहला गाना था जो हमारे कानों में पड़ा था. 1980 के दशक में हमने एक साड़ी वाली महिला को बड़ी सी-बिंदी लगाकर ब्लैक एंड टीवी पर रॉक एंड रोल स्टाइल में ‘हरि ओम हरि’ गाते देखा था.

ग़ज़ब की एनर्जी, आबिदा परवीन की तरह की बुलंद आवाज़ और अपार देसी आत्मविश्वास, जो न तो उस जॉनर की अलीशा चिनॉय में था, न शैरोन प्रभाकर में.

मुंबई में जन्मी उषा अय्यर तमिल हैं, शादी केरल के उत्थुप महाशय से हुई, उषा जी ने लंबा समय कोलकाता में बिताया है, धाराप्रवाह बांग्ला बोलती हैं. उन्होंने अपना करियर मेरी पैदाइश से एक साल पहले शुरु किया था. मैं उस पीढ़ी से हूँ जो अपने बचपन में उषा जी के गानों पर ‘मंकी डांस’ करती हुई बड़ी हुई है.

अब उषा जी 77 साल की हैं, लेकिन जोश में कोई कमी नहीं दिखी. दफ़्तर मीडिया का है तो सेलिब्रिटी आते रहते हैं, हम अपना काम करते रहते हैं, लेकिन आज काम छोड़कर उठने और मिलने का मन हुआ.

ये तस्वीर Irfan भाई ने खींची है. ये उस वक्त की तस्वीर है जब मैं उषा जी से उनके जूतों के बारे में बात कर रहा था और वो हँस रही थीं. उनके custom made sports shoes कांजीवरम स्टाइल के और बहुत ही सुंदर थे, अफ़सोस, इस फोटो में नहीं दिख रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन