देवेंद्र सुरजन-
सलाम है वन्या अग्रवाल को। बिल गेट्स के मुंह पर बोली Shame on You… गाजा के मुसलमानों के लिए माइक्रोसॉफ्ट को हिलाकर रख दिया।
माइक्रोसॉफ्ट के 50वें स्थापना दिवस के दौरान वन्या अग्रवाल ने चिल्लाते हुए माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर और बिल गेट्स के सामने कहा “तुम सबको शर्म आनी चाहिए.. तुम सब पाखंडी हो… माइक्रोसॉफ्ट की तकनीक के कारण गाजा में 50 हजार फिलीस्तीनियों की हत्या कर दी गई, उस खून का जश्न मनाने के लिए तुम सबको शर्म आनी चाहिए…. वान्या को सिक्योरिटी स्टाफ ने वहां से बाहर कर दिया।
प्रशांत टंडन-
वान्या अग्रवाल सेलिब्रिटी है, दुनिया भर में उसकी बहादुरी के चर्चे हैं. भारत में होती तो जेल में होती, उसका घर बुलडोज़र से गिरा दिया गया होता.
विकसित देश जीडीपी से नहीं विकसित समाज से बनता है.
गिरिजेश वशिष्ठ-
वान्या अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी को लात मार दी है. ये वही लड़की है जिसने माइक्रोसाफ्ट के तीनों सीईओ को लताड़ा था और कहा था कि उन्हें शर्म आनी चाहिए. ये खबर छापने का बिजनेस स्टेंडर्ड का अंदाज़ देखिए उसका ये फोटो छापा है ड्रिंक के साथ. अखबार भारत में छपता है. भारत में इस इमेज का मैसेज क्या हो सकता है इतना तो संपादक को पता ही होगा. कैपिटलिस्ट मीडिया किस तरह आवाम की बहादुर आवाज़ों को कुचलने में लग जाता है इसका ये उदाहरण है.
हैडलाइन कहती है कि डिसरप्टेड यानी ईवेन्ट खराब कर दिया. इनसे आप उम्मीद कर सकते हैं कि पूरी दुनिया पर पूंजीवादी कब्जे पर ये बोलेंगे. दुनिया भर में जितने तानाशाह अथारिटेरियन लोग हैं उनके पीछे ये पूंजीपति ही है. मेरे आज के वीडियो के रिसर्च का ये हिस्सा आपसेसाझा कर रहा हूं..

जब पूँजीवाद सत्ता का नौकर बन जाए, तो लोकतंत्र बिकने लगता है
- मोदी: अडानी-अंबानी को एयरपोर्ट, सेज़, कोल खदानें
- पुतिन: Oligarchs के जरिए तेल और गैस साम्राज्य
- एर्दोआन: 5 माफिया कंपनियों को हर बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट
- बोल्सोनारो: Amazon कटाई में सहयोगी कंपनियों को छूट
- हसीना: कॉन्ट्रैक्ट्स और टैक्स रियायतें अपने लोगों को
- नेतन्याहू: West Bank deals में व्यापारिक लॉबी शामिल
- ट्रंप: Billionaire donors के बदले में टैक्स रिफॉर्म



भवि मेनारिया
April 10, 2025 at 1:03 pm
काश आज जो ये लोग वान्या के लिए टिप्पणी कर रहे हैं, इन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए भी की होती, लेकिन नहीं तब इनका सेकुलर लबादा उतर जाता। कैसे लोग हैं जब अपने देश में गलत होता है तब इन्हें कब्ज हो जाता है लेकिन दूसरे देश का मामला सामने आते ही मुह्न से हगने लगते हैं। धिक्कार है