Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार कीर्ती राणा इंदौर से प्रकाशित इस अख़बार के समूह संपादक बने!

पंकज मुकाती-

रिष्ठ पत्रकार, जमीनी जुड़ाव के साथ सामान्य से विषयों को भी अपनी कलम से नया तेवर देने में माहिर कीर्ति राणा जी ने इंदौर से प्रकाशित सांध्य दैनिक ‘खुलासा फर्स्ट’ के समूह सम्पादक के तौर पर ज्वाइन किया है। राणा जी पत्रकारिता का बड़ा नाम हैं, मेरे जैसे कई पत्रकार दैनिक भास्कर में क्राइम रिपोर्टिंग का उनका कॉलम पढ़कर पत्रकारिता में आगे बढे। जैसा की मैंने कहा कि राणा जी बड़ा नाम है, पर इससे भी ज्यादा वे बेहतर समझ वाले जमीनी जुड़ाव वाले पत्रकार हैं।

मैंने पहली बार प्रजातंत्र में उनके साथ काम किया, ये हमारे साथ काम का पहला मौका था। हम दोनों एक दूसरे को नाम से ही जानते थे। मैंने उनके भीतर खबरों को लेकर जो उत्साह देखा। वैसा किसी जमे जमाये कथित बड़े पत्रकारों में कभी नहीं दिखा। वे छोटी से छोटी कवरेज में भी कुछ अलग तलाशने की कोशिश करते। मेरे दिए किसी भी आईडिया को उन्होंने कभी ख़ारिज नहीं किया, उन्होंने उसे पूरे उत्साह से निभाया।

इसलिए मैं कहूंगा राणा जी बड़े पत्रकार के साथ-साथ खबरों को जीने वाले लेखक हैं। अब उनका जुड़ाव ‘खुलासा फर्स्ट से हैं। जिसके सबकुछ हमारे पत्रकार साथी अंकुर जायसवाल हैं, जिनका ध्येय वाक्य हैं 24 x 7 यानी सातों दिन 24 घंटे। निश्चित ही ‘खुलासा फर्स्ट ने कम समय में विश्वसनीय नाम बनाया। इसके लिए भाई अंकुर जायसवाल की रात दिन एक करने वाली मेहनत को भी सलाम अंकुर जायसवाल में सब कुछ बदल देने का ज़ज़्बा है।

खुलासा फर्स्ट के अंकुर जायसवाल को अब कीर्ति राणा का साथ मिला है तो यकीन मानिये ये अखबार एक नए मुकाम पर जाएगा। पत्रकारिता की इस दुनिया में अंकुर जायसवाल एक गति है, तो राणा जी ठहराव से बात रखने में माहिर।

ठहराव और गति का ये संयुक्त रसायन पहले से ही धारदार, ख़बरदार अख़बार खुलासा फर्स्ट को अब एक अलग ही मंजिल पर ले जाएगा। मेरी बहुत शुभकामनाएं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन