Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

होमशॉप18 के वेंडर्स ने फिल्म सिटी में नेटवर्क18 ग्रुप के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

नोएडा से चल रहा शॉपिंग चैनल होमशॉप18 बंदी की कगार पर है. यहां पिछले दिनों कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी कर दी गई. अब वेंडरों ने अपना बकाया पाने के लिए मोर्चा खोल दिया है और फिल्म सिटी में प्रदर्शन किया. होमशॉप18 के पेमेंट न करने से परेशान हो कर वेंडर्स ने कल नोएडा फिल्म सिटी में प्रदर्शन किया. इन लोगों ने नेटवर्क18 के आफिस के सामने खड़े होकर जमकर नारेबाजी की और फिर फिल्म सिटी में जुलूस भी निकाला.

चर्चा है कि रिलायंस प्रबंधन इस शॉपिंग चैनल होमशाप18 को बंद करने की तैयारी में है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रबंधन न्यूनतम खर्चे में अधिकतम मुनाफा कमाने की रणनीति पर काम कर रहा है इसलिए चैनल के संचालन की लागत कम करने के लिए चौतरफा कवायद जारी है. ये चैनल रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली नेटवर्क18 का हिस्सा है, जो न्यूज18इंडिया, सीएनएन-न्यूज18, कलर्स के साथ ही न्यूज18 की ब्रांडिंग के तहत दो दर्जन से ज्यादा न्यूज चैनलों का प्रसारण करती है.

होमशाप18 में काम करने वाले सैकड़ों लोगों की छंटनी के बाद प्रबंधन ने अपने वेंडर्स का भी पैसा हड़प लिया. इससे नाराज वेंडर्स ने जिन वेंडर्स ने चैनल को अपना सामान बेचा था, उनके करोडों का पेमेंट ये कंपनी दबाए बैठी है. इससे नाराज वेंडर्स ने फिल्म सिटी में प्रदर्शन किया. देखें कुछ तस्वीरें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन