Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ये मजबूरी थी.. जो सपा के मनोज पांडेय को BJP के पक्ष में पलटना पड़ा

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज कहा कि, ‘उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा विधायक मनोज कुमार पांडेय का भाजपा को वोट दिया जाना मुख्य रूप से उनके विरुद्ध प्रचलित विजिलेंस जांच के संबंध में हुआ परस्पर समझौता बताया गया है.’

इनपुट है कि मनोज पांडेय के खिलाफ 2019 में विजिलेंस की गोपनीय जांच शुरू हुई जिसमें उनके मंत्री रहने के दौरान अर्जित उनकी कई बेशकीमती संपत्तियों का पता लगा. इनमे रायबरेली‚ लखनऊ समेत आधा दर्जन शहरों में उनकी संपत्तियों की जानकारी शामिल थी. गोपनीय जांच के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2021 में उनके खिलाफ खुली जांच की अनुमति दी थी.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है कि, तब से यह खुली जांच इसी प्रकार लंबित है और इसी जांच के कारण पर पाला बदलने का निर्णय हुआ है.

उन्होंने कहा कि यह तथ्य प्रथमदृष्ट्या राजनीतिक शुचिता के खिलाफ हैं. अतः आजाद अधिकार सेना 29 फरवरी को विजिलेंस कार्यालय जाकर इस जांच की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर इसके संबंध में अग्रिम कार्रवाई करेगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन