Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वि‍कास संवाद मीडिया फैलोशि‍प के लिए आवेदन आमंत्रित

चार वि‍षयों पर मध्य प्रदेश के पांच पत्रकारों को चुना जाएगा, अंति‍म ति‍थि 15 मार्च… भोपाल । वंचित समूह और बाल अधिकारों के लिए चौदहवीं मीडिया लेखन और शोध फैलोशिप की घोषणा कर दी गई है। मीडिया एडवोकेसी के लिए काम करने वाली संस्था विकास संवाद की ओर से चलाई जा रही इस फैलोशिप में इस साल चार विषयों पर पांच आवेदकों का चयन किया जाएगा।

चार वि‍षयों पर मध्य प्रदेश के पांच पत्रकारों को चुना जाएगा, अंति‍म ति‍थि 15 मार्च… भोपाल । वंचित समूह और बाल अधिकारों के लिए चौदहवीं मीडिया लेखन और शोध फैलोशिप की घोषणा कर दी गई है। मीडिया एडवोकेसी के लिए काम करने वाली संस्था विकास संवाद की ओर से चलाई जा रही इस फैलोशिप में इस साल चार विषयों पर पांच आवेदकों का चयन किया जाएगा।

इसमें मध्‍यप्रदेश में नवजात शिशु एवं बाल स्‍वास्‍थ्‍य की बढ़ती बदहाली के लिए जिम्‍मेदार कारक और सरकारी] गैर-सरकारी प्रयास (2 फैलोशि‍प), मातृ स्‍वास्‍थ्‍य के गिरते मानकों के लिए जिम्‍मेदार सामाजिक] आर्थिक] सांस्‍कृतिक एवं अन्‍य कारण, शिक्षा के अधिकार के नौ साल और बच्‍चों पर और बच्‍चों द्वारा किए जा रहे अपराधों में होते इजाफे की सामाजिक] सांस्‍कृतिक] आर्थिक] राजनीतिक एवं अन्‍य वजहें तथा सरकारी] गैर-सरकारी प्रयास विषय पर फैलोशिप दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है।

पत्रकारों का चयन वरिष्ठ पत्रकारों की एक चयन समिति करेगी। समिति में वरिष्ठ पत्रकार श्री गिरीश उपाध्याय, सुश्री अन्नू आनंद, सुश्री श्रावणी सरकार, श्री अरुण त्रिपाठी, श्री चंद्रकांत नायडू, रिचर्ड, महापात्र तथा ज्यूरी सदस्य सचिव राकेश दीवान शामिल होंगे। फैलोशिप के दौरान पत्रकार को सम्बंधित विषय पर 10 समाचार आलेख प्रकाशित करवाने होंगे। इनमें नीतिगत मुद्दों पर 3 विस्तृत आलेख होना अनिवार्य है।

फैलोशिप की समाप्ति पर 10,000 शब्दों का एक वि‍स्तृत आलेख/ रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। फैलोशिप के दौरान चयनित पत्रकारों को कुल 84,000 रुपए की सम्मान निधि शोध कार्य और लेखन के लिए दी जाएगी। फैलोशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र विकास संवाद, ई-7/226, प्रथम तल, धनवंतरी काम्प्लेक्स, अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा, भोपाल ( फोन-0755-4252789) से भी लिए जा सकते हैं। आवेदन फार्म और प्रपत्र विकास संवाद की वेबसाइट www.mediaforrights.org से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन