Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नभाटा के विमल मिश्र को देवर्षि नारद उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार

नवभारत टाइम्स, मुंबई के र‌विवारीय प्रभारी विमल मिश्र को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को माटुंगा, मुंबई के ठसाठस भरे वेलिंगकर कॉलेज सभागार में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रभाषा में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए विश्व संवाद केंद्र के देवर्षि नारद पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया।

मूलतः वाराणसी के और काशी हिंदू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षित विमल मिश्र पत्रकारिता के लिए कई बड़े पुरस्कार जीत चुके हैं जिनमें मदर टेरेसा इंटरनैशनल अवॉर्ड, महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार (2010 और 2017), गणेश शंकर विद्याथीं पुरस्कार, डॉ. राममनोहर त्रिपाठी पुरस्कार, आशीर्वाद पुरस्कार और दुर्गादेवी सराफ पुरस्कार प्रमुख हैं। मुंबई पर अपने शोधपरक लेखों के लिए उन्हें मुंबई महानगरपालिका सभागार में सम्मानित होने का दुर्लभ सम्मान हासिल है। उनके साप्ताहिक स्तंभ ‘लोग’ और ‘हमसे है मुंबई’ और हर र‌विवार छपने वाले विविधरंगी फीचर लेख बहुत लोकप्रिय हैं। मुंबई की लोकल ट्रेनों पर लिखी और भारतीय रेलवे द्वारा प्रकाशित उनकी कॉफी टेबल ‘मुंबई लोकल’ अपनी तरह की पहली पुस्तक मानी जाती है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन