Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विनीत सक्सेना, प्रभात सिंह, इंद्रभूषण और आशुतोष के बारे में सूचनाएं

अमर उजाला मुरादाबाद एडिशन का संपादकीय प्रभारी विनीत सक्सेना को बनाया गया है. इसके पहले चर्चा थी कि प्रभात सिंह को गोरखपुर से मुरादाबाद स्थानीय संपादक के बतौर भेजा जा रहा है. ताजी सूचनाओं के मुताबिक मुरादाबाद की कमान विनीत सक्सेना को दो गई है जो पहले अमर उजाला गाजियाबाद में हुआ करते थे. प्रभात सिंह का क्या हुआ, यह पता नहीं चल पाया है.

जबलपुर के इंद्रभूषण द्विवेदी ने बतौर सीनियर एडिटर इन्टरनेट समाचार-पत्र पलपल इंडिया डॉट कॉम के साथ नई पारी शुरू की है. 1978 में दैनिक युगधर्म से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले द्विवेदी ने स्वतंत्र मत, नवभारत, नईदुनिया, हरिभूमि एवं स्वतंत्र समय जैसे अनेक प्रतिष्ठित अखबारों में प्रांतीय-सिटी डेस्क प्रभारी के अलावा स्थानीय संपादक एवं प्रबंध सम्पादक जैसे पदों पर सफलता पूर्वक कार्य किया है.

पत्रिका इंदौर के कार्टूनिस्ट आशुतोष द्विवेदी को शहडोल भेज दिया गया है. शहडोल में पत्रिका का एडिशन नहीं है. केवल ब्यूरो कार्यालय है. ब्यूरो पर कार्टूनिस्ट क्या करेगा, ये किसी की समझ में नहीं आ रहा है. माना जा रहा है कि प्रताड़ना के तहत द्विवेदी को वहां भेजा गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. jorna

    February 17, 2016 at 6:49 pm

    Yogesh Yogi resigned Amar Ujala, joined ETV Dehradun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन