Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आगरा में ‘हिन्दुस्तान’ कर्मी ने अखबार वितरक को किया लहूलुहान, अखबार का हो सकता है बहिष्कार

Rakesh Pandey : आगरा में तीन सितम्बर की सुबह हिन्दुस्तान अखबार के सेंटर इंचार्ज प्रबल प्रताप सिंह ने अपने ३-४ सहकर्मियों के साथ भगवान टाकीज सेंटर के वरिष्ठ समाचार पत्र वितरक संतोष बाटा को बेल्टों से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. ‘वितरक आवाज’ के ब्यूरो चीफ ज्ञान चौधरी के अनुसार बच रहीं कापियाँ कम न करने पर श्री बाटा का हिन्दुस्तान के सेल्स मैन से मामूली विवाद हो रहा था.

इसी बीच प्रबल प्रताप ने आम वितरकों को गालियां देते हुए अपने सहकर्मियों के साथ श्री बाटा पर लात घूँसों और बेल्ट से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. हिन्दुस्तान कर्मियों की खुलेआम इस गुंडागर्दी को देख वरिष्ठ वितरक अशोक सिंघल, सुमित जाट सहित तमाम वितरक श्री बाटा को बचाने का साहस न जुटा सके. इस घटना के विरोध में आज शाम ३ बजे आगरा के संजय प्लेस में वितरकों की मीटिंग बुलाई गई है जिसमें कल हिन्दुस्तान की बिक्री के बहिष्कार का एलान हो सकता है.

‘वितरक आवाज’ मैग्जीन के संपादक राकेश पांडेय के फेसबुक वॉल से.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन