Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मोटिवेशनल स्पीच देने वाला विवेक बिंद्रा तो जल्लाद निकला!

मोटिवेशनल स्पीकर और खुद को बिजनेस गुरू बताने वाले विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट मुताबिक, पीड़ित महिला के भाई ने बिंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने नोएडा थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है। एफआईआर में लिखा है कि बिंद्रा ने उनकी बहन यानिका से 6 दिसंबर 2023 को ललित मानगर होटल में शादी की। वो नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेंसी 4209 सेक्टर 94 में रहते हैं। बिंद्रा के साले ने शिकायत में कहा कि उनकी बहन का मारपीट के बाद कई दिनों तक एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चला। मारपीट में यानिका का कान का पर्दा भी फट गया है।

बता दें कि बिंद्रा के खिलाफ मुकदमा 14 दिसंबर को हुआ था, लेकिन खुलासा कल यानी शुक्रवार को हुआ है।

विवेक बिंद्रा ने 41 साल की उम्र में शादी है। शादी के एक महीने बाद ही मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें.. जो बागेश्वर से मिलने गया, वो समझो कुर्सी से ही गया.. असली पनौती, देखें तस्वीरें

बिंद्रा को लेकर सदफ आफरीन लिखती हैं, ‘विवेक बिंद्रा ने अपनी शादी के एक हफ्ते बाद ही अपनी पत्नी को इतना पीटा की उसके कान के पर्दे फट गये! औरों को मोटिवेशनल स्पीच देने वाला विवेक बिंद्रा जल्लाद निकला.’

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन