Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारिता में 35 वर्षों से सक्रिय यादराम बंसल को मिला पहला स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा अवार्ड

रियाणा के वरिष्ठ पत्रकार यादराम बंसल को पहला स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा अवार्ड दिया गया. बता दें कि 75 वर्षीय रमेश चंद्र शर्मा हरियाणा के जाने-माने पत्रकार थे, जिनका करीब एक माह पहले निधन हो गया था. 

स्वर्गीय रमेश चंद्र शर्मा की याद में बंसल को मीडिया वैल बीग एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक समारोह में यह सम्मान दिया गया. 

यादराम बंसल हरियाणा की पत्रकारिता में बड़ा नाम हैं. कई राष्ट्रीय व प्रादेशिक अखबारों में बतौर ब्यूरो कार्यरत रहे बंसल लगभग 35 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इन दिनों वे अपना स्वयं का अखबार निकाल रहे हैं. 

इस मौके पर संगठन अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने कहा, ‘हरियाणा के प्रत्येक पत्रकारों को अगर कुछ सीख लेनी है तो उन्हें ग्रामीण अंचल से पत्रकारिता करते हुए अपनी निष्ठा के दम पर बड़े मुकाम तक पहुंचे यादराम बंसल से सीख लेने की जरूरत है.’ 

उन्होंने बताया कि, ‘एमबी संगठन की तरप से पहले तीन अवार्ड प्रतिवर्ष दिये जाते थे. जिनमें पंजाब केसरी के संस्थापक लाला जगत नारायण के नाम पर जगत नारायण अवार्ड, पत्रकारिता रत्न अवार्ड और पत्रकारिता अलंकार अवार्ड. पर अब चौथा अवार्ड रमेश चंद्र शर्मा नाम से शुरू किया गया है. चयन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें दीपक मिगलानी अध्यक्ष और संत अरोड़ा व पवन चोपड़ा सदस्य बनाए गये हैं.’ 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन