Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भड़ासी यशवंत बन गए एंकर!

Yashwant Singh : अपने सपने खुद ही पूरे कर लो. किसी प्रभु के इंतजार में बैठकर दिन जाया न करें. देखिए हमें जरा. प्रिंट मीडिया का आदमी रहा हूं. अखबारों में काम करते हुए उन दिनों कभी कभी टीवी में जाकर एंकर वेंकर बनने के लिए मन मचलता था. पर बन गया भड़ासी. सो न्यूज पढ़ते हुए शकल दिखाने के उस बचपने वाले सपने को अब पूरा कर रिया हूं.

डिजिटल मीडिया के दौर में हर कोई एंकर है.

तो हम क्यों पीछे रहें भला!

जब साठ पार वाले Sheetal P Singh भइया ‘सत्यहिंदी’ के स्क्रीन पर गदर काट रहे हैं तो हम चालीस पार वाला नौजवान काहें पीछे रहूं! 🙂

एक खबर आई कानपुर से तो सोचा कि उसे लिखकर पोस्ट कर दूं. फिर लगा कि चलो इस खबर को वीडियो फार्मेंट में देते हैं. जैसे एंकर महाराज लोग पढ़ते हैं खबर, वैसे बका जाए फिर खबर का विजुवल दिखाया जाए. तो हमने कर दी मेहनत.

देखिए जरा. हम थोड़े अलग टाइप के एंकर लग रहे हैं न 😃

हमारा स्क्रीन थोड़ा ब्लैक ब्लैक सा रहता है… हम भी थोड़ा ब्लैक ब्लैक सा दिखते हैं… ये मुझे पसंद है…

चमचमाते एलीट एंकरों वाले इस दौर में हम जैसे कुछ दलित एंकर भी तो होने चाहिए…. है कि नहीं…. 🙂

देखें एंकरिंग का वीडियो…

https://youtu.be/k9SJtJG3oMA

भड़ास फाउंडर एंड एडिटर यशवंत की एफबी वॉल से.

इसे भी देख सकते हैं-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. पुनीत शुक्ला

    May 17, 2020 at 5:18 pm

    लगे रहो बबुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन