
यशवंत सिंह-
भाई मनीष दुबे जी का आज जन्मदिन है. इन्होंने भड़ास का काम कुछ यूं संभाला है कि मुझे टेंशन मुक्त कर दिया है. बेहद जमीनी और देसज मनीष भाई को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं.
मनीष, दिल्ली एक नौकरी ज्वाइन करने गए थे. जेब में अप्वाइंटमेंट लेटर था. पांव ठेके पहुंच गए. ठेके पर कुछ अजनबी मिले. उनके साथ बस कुछ मीटर दूर तक की दोस्ती क्या हुई, ये सीधे तिहाड़ पहुंच गए.
जेल जर्नलिज्म एक किताब है मनीष जी की, इन्हीं बातों-अनुभवों पर. काफी वक्त जाया किया इन्होंने जेल में और ढेर सारे अनुभव हासिल किए. फिर किताब उपजा.
मनीष भाई ने प्रयोग कुछ कम कर दिए हैं. जीवन, करियर और परिवार पर फोकस है इनका. लेकिन कभी-कभी दिल है कि मानता नहीं. गड़बड़ा जाते हैं.
ये जो थोड़ा सा गड़बड़ाना और बड़बड़ाना है, यही जीवन भी है अन्यथा सब कुछ मशीनी सा फिक्स लगता है.
फिर से जन्मदिन की बहुत बधाइयां प्यारे इंसान.
पोस्ट पर आए कुछ कमेंट भी देखें…
अशोक कुमार शर्मा-
यशवंत ने आपकी प्रशंसा की है तो जरूर आपके अंदर बहुत लावा और लव होगा। आपको शुभकामनाएं और जन्मदिन की बधाई।
अतुल शंकर पांडेय-
जै जै मनीष भाई. जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई. लेकिन महाराज हम लोगों को बकस दिया करिए.
पंडित आयुष गौर-
Happy Birthday Manish Bhai. Great health super wealth in years to come.
संजय कुमार सिंह-
जन्मदिन मुबारक, स्वस्थ रहें मस्त रहें बाकी सब तो चलता रहता है.
अजीत कुमार पांडेय-
छोटका भड़ासी बाबा के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
हरेंद्र सिंह-
मनीष जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई आप हजारों साल जिएं और जैसे हैं वैसे ही रहें। खबरों में तेवर और हृदय में अपार प्रेम का अद्भुत संगम हो आप।
धर्मशील शुक्ला-
जन्म दिन पर हार्दिक शुभकामनाएं- ‘जेल जर्नलिज्म’ टाइटिल में संस्पेंश छिपा महसूस कर रहा हूं। सर यह कैसे पढ़ने को प्राप्त हो सकती है?
समीरात्मज मिश्रा-
मनीष जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ.
पुनीत शुक्ला-
Manish Dubey आप आभासी दुनिया से वास्तविक जीवन जीवन में आए यही प्रसन्नता की बात है.
रंगनाथ सिंह-
मनीष जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ.
नीरज राय-
जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं, महादेव आप को सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रखें, ईमानदारी से अपने कर्त्तव्य पथ पे आप सदैव अग्रसर रहें।


