Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

नोएडा में यथार्थ ग्रुप के तीन अस्पतालों पर इनकम टैक्स की रेड!

नोएडा का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल ग्रुप है यथार्थ अस्पताल ग्रुप. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यथार्थ के तीन अस्पताल हैं. एक अस्पताल नोएडा के सेक्टर 110 में है, दूसरा ग्रेटर नोएडा और एक मल्टीस्पेशियलटी अस्तपाल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में है. यथार्थ हॉस्पिटल ग्रुप के इन अस्पतालों पर आज इनकम टैक्स की रेड हुई है. छापेमारी में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का पता चला है.

आयकर विभाग की टीमें आज सुबह पांच बजे नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल के अलावा इस ग्रुप के मालिकों के दिल्ली-गुड़गांव के ठिकानों पर भी पहुंची. यथार्थ ग्रुप के सभी हॉस्पिटल और मालिक के सभी घरों व आफिसों पर छापेमारी की जा रही है. इनकम टैक्स के करीब पंद्रह अधिकारी आधा दर्जन गाड़ियों में नोएडा के यथार्थ अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

आरोप है कि यथार्थ हॉस्पिटल ग्रुप के अस्पतालों ने करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की है. इनके अनअकाउंटेंड ट्रांजेक्शन का भी पता चला है. इनकम टैक्स की टीमों ने अस्पताल के सभी कागजों और दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया. यथार्थ अस्पताल के सभी संचालकों, एडमिन, रीजनल आफिस के कर्ताधर्ताओं आदि से पूछताछ की जा रही है. सबके फोन रखवा लिए गए हैं.

कहा जा रहा है कि ये आयकर रेड कई दिनों तक चल सकती है. इनकम टैक्स टीम ने इस बात का ध्यान रखा है कि छापेमारी के दौरान अस्पताल में मरीजों को कोई दिक्कत न हो.

ज्ञात हो कि नोएडा में यथार्थ से पहले मेट्रो अस्पताल और नियो अस्पताल पर आयकर का छापा पड़ चुका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन