Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिन्दुस्तान बरेली के जीएम योगेंद्र सिंह का देहरादून तबादला, नोएडा से गगन तनेजा भेजे गए

बरेली से खबर आ रही है कि हिन्दुस्तान की बरेली यूनिट लगातार बिगड़ती स्थिति और मजीठिया के बढ़ते केसों की गाज यूनिट हेड/जीएम योगेन्द्र सिंह पर गिर गई। उनको बरेली से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर नोएडा से गगन तनेजा आ रहे हैं। वर्ष 2015 में प्रदेश में मजीठिया को लेकर श्रम विभाग का सबसे पहला छापा बरेली में हिन्दुस्तान में पड़ा था। तब योगेंद्र सिंह ही यूनिट हेड थे।

उसके बाद बरेली हिन्दुस्तान के वरिष्ठ उप संपादक मनोज शर्मा, निर्मल कांत शुक्ला, राजेश्वर विश्वकर्मा, चीफ रिपोर्टर पंकज मिश्रा, डिजाइनर राजेश सक्सेना, यूनिट के वरिष्ठ आई टी प्रबंधक हरि ओम गुप्ता, विज्ञापन विभाग के अशोक गंगवार ने बरेली उपश्रमायुक्त के समक्ष मजीठिया के लाखों के बकाया का केस कर दिया। बरेली श्रम विभाग से हिन्दुस्तान की तीन आरसी भी कट चुकी है।

इधर बरेली का प्रसार भी लगातार गिरता जा रहा है। विज्ञापन की आय भी काफी कम हो गई। प्रबंधन ने इस सबके लिए जीएम योगेन्द्र सिंह को जिम्मेदार मानकर बरेली से हटा दिया है। उनको देहरादून भेजा गया है। बरेली हिन्दुस्तान के विज्ञापन मैनेजर अतुल मिश्रा को भी हटाया गया है। वे भी तीन साल से बरेली में थे। उनको अलीगढ़ यूनिट भेज गया है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन