Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

छंटनी करने के महीने भर बाद फिर वापस रख लिया

योगेश यादव फिर से बने हिन्दुस्तानी

बनारस के पत्रकार योगेश यादव करीब एक महीने के अल्पविराम के बाद फिर से हिन्दुस्तान से जुड़ गए हैं। योगेश एक दशक से भी ज्यादा समय से हिन्दुस्तान के साथ हैं।

पिछले महीने हिन्दुस्तान छोड़ने से पहले योगेश के पास डिजिटल की जिम्मेदारी थी। इस बार भी वह डिजिटल ही देखेंगे लेकिन पहले से बड़ी जिम्मेदारी होगी।

बताया जा रहा है कि उन्हें नेशनल टीम में रखा गया है।

तमाम नकारात्मक खबरों के बीच पत्रकारिता से सकारात्मक खबर आना सुखद है। लॉक डाउन के बाद से लगातार बड़े अखबार छंटनी कर रहे हैं। इस बीच नियुक्ति भी होना शुभ संकेत है।

योगेश ने पत्रकारीय करियर की शुरुआत 2000-01 में अमर उजाला वाराणसी से की थी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन