Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हमास-इजराइल युद्ध में टीवी पत्रकार की मौत, परिजनों की भी मिली लाश

एसोसिएटेड प्रेस में वीडियो पत्रकार के रूप में कार्यरत रहे यानिव जोहर, उनकी पत्नी और दो बेटियों की मौत की खबर है. हमास ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमला किया था जिसमें एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के पूर्व वीडियो जर्नलिस्ट यानिव जोहर, उनकी पत्नी और दो बेटियों की भी मौत हो गई है. वे अपने घर पर अपने परिजनों के साथ मृत पाए गए. वे 54 साल के थे. यानिव जोहर ने 2005 से 2020 तक एपी के इजरायल ब्यूरो के लिए काम किया था और देश की सभी प्रमुख घटनाओं को कवर किया.

एपी की एग्जिक्यूटिव एडिटर जूली पेस का कहना है कि जोहर दक्षिणी इजरायल में किसी भी घटनाक्रम पर सबसे पहले हरकत में आते थे. जोहर पिछले कई वर्षों से दैनिक अखबार ‘इजराइल हयोम’ में फोटो पत्रकार के तौर पर काम कर रहे थे. इस अखबार ने कहा है कि जोहर एक अद्भुत व्यक्ति थे. वे तमाम कठिन परिस्थितियों के बावजूद अनूठे दृश्यों की तस्वीरें लेने के बाद अगले काम के लिए जुट जाते थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन