Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

युवा कथाकार मनोज कुमार पांडेय को पहला राम आडवाणी पुरस्कार

लखनऊ। लखनऊ साहित्य महोत्सव ने इस बार तय किया कि वह लखनऊ की सामाजिक समरसता की संस्कृति में रचे बसे मशहूर पुस्तक प्रेमी विद्वान राम आडवाणी के नाम पर हर साल किसी ऐसे लेखक को पुरस्कृत करेगा जिसके साहित्य में वह मूल्य रचे बसे होंगे जिन्हें राम आडवाणी ने जीवन-पर्यंत जिया। इस कड़ी में 2018 के लिए पहला राम आडवाणी पुरस्कार युवा कथाकार मनोज कुमार पांडेय को दिनांक 17 नवंबर 2018 को वरिष्ठ कथाकार मृणाल पांडे के हाथों दिया गया।

ज्ञातव्य है कि मनोज कुमार पांडेय के तीन कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और उन्हें हिंदी की नयी पीढी के सबसे प्रतिभाशाली कथाकारों में माना जाता है। समारोह में मंच पर वरिष्ठ आलोचक वीरेंद्र यादव, प्रसिद्ध कथाकार अखिलेश, पत्रकार राहुल देव, कनकरेखा चौहान, यूनुस खान, सत्यानंद निरुपम, प्रभात रंजन सहित लखनऊ के अनेक गणमान्य साहित्य प्रेमी नागरिक मौजूद थे। पुरस्कार के निर्णायकों में वीरेंद्र यादव, अखिलेश और लखनऊ साहित्य महोत्सव की आयोजक कनकरेखा चौहान शामिल थीं।

रिपोर्ट – ललित सिंह

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन