Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकार द्वय जहीर अंसारी और गोपाल अवस्थी का निधन

-Sneha Baba-

जहीर अंसारी भाई, आज रुला दिया आपने। ऐसे कोई जाता है भला? अभी तो आपकी फ़ोटो देखी, डीजीपी के साथ. 5 min नहीं हुए. और, ये खबर आ गई, आप हम सबको छोड़के चले गए।

ज़हीर भाई की पोस्ट को रोज पढ़ना आदत बन गयी थी। उनसे रोज नई बात सीखने को मिलती। उनका मेरी पोस्ट पे कमेंट करना हौसला बढ़ा देता था। वैसे ही जबलपुर की मीडिया में उंगलियों में गिन के दमदार लिखने वाले लोग हैं। आप उनमें से एक थे।

जय हिन्द के साथ उनकी पोस्ट शुरू होती। जहीर अंसारी की पोस्ट को अगर पढ़ना शुरू कर दिया तो आखिरी लाइन को पढ़े बिना आप उठ नहीं सकते या कोई दूसरी पोस्ट देख नहीं सकते।

हर धर्म, त्योहार, पार्टी हो या कोई व्यक्ति विशेष, उसके बारे में उनकी लेखनी का जवाब नहीं था।

आपके जैसा बेबाक दमदार और सटीक तरीके से बात को बोलने लिखने वाले कम है।

जबलपुर के मीडिया के लिए ज़हीर भाई का जाना बहुत दुःखद है ये खालीपन अब कोई नही भर पायेगा।

ज़हीर भाई के जाने की खबर से अभी उबरे भी नहीं कि एक और दमदार पत्रकार गोपाल अवस्थी भाई की निधन की खबर आ गयी। उनका निधन भी कल रात को ही हार्ट अटैक से हुआ।

गोपाल भाई की खबरों में जबरदस्त पकड़ थी।

हाल में वो सिंगरौली दैनिक भास्कर में पदस्थ थे। जबलपुर पत्रकार जगत के लिए कल की रात बहुत भारी थी।

गोपाल भाई ने भी पत्रकारिता की गरिमा को बेहद ईमानदारी से निभाया। उनकी विनम्रता और गम्भीरता प्रभावित करती थी।

विनम्र श्रद्धांजलि।

स्नेहा की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन