Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

यूपी में जी मीडिया और राजस्थान में समाचार प्लस के संवाददाता मांग रहे पैसे (सुनें टेप)

: जी मीडिया का संवाददाता बाबा से मांग रहा है पांच लाख रुपये : समाचार प्लस राजस्थान के संवाददाता ने स्कूल संचालक से मांगे पैसे : इलाहबाद के पास है कौशाम्बी. यहां कुछ ऐसे लोग हैं जो मीडिया को बेच रहे हैं. कौशाम्बी में पत्रकार हैं अजय कुमार जो कथित तौर पर जी न्यूज़ में काम कर रहे हैं. इन महाशय ने तीन कैमरामैन भी रख लिया है. ये पूरा गिरोह मिलकर खबर के चलाने रोकने के नाम पर मोटी रकम की डिमांड कर रहे हैं. एक बाबा से रिपोर्टर अजय कुमार और उनके एक सहयोगी की बातचीत का आडियो वायरल हुआ है. इसमें अजय के सहयोगी धारा यादव ने बाबा से खबर न चलवाने के नाम पर जी मीडिया को विज्ञापन देने के लिए 500000 रुपये की मांग की. अजय कुमार पर शराब के नशे में बिजली विभाग के जेई से मारपीट की मामला मंझनपुर कोतवाली में दर्ज हो चुका है. टेप सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.youtube.com/watch?v=bUP6J2nn4_Y

उधर, राजस्थान के बूंदी जिले के हिण्डोली तहसील में टीपू सुल्तान नाम का एक संवाददाता है जो समाचार प्लस राजस्थान चैनल में काम करता है. आरोप है कि बूंदी शहर से लेकर हिण्डोली कस्बे के सभी निजी स्कूलों को यह धमकाता रहता है और उनसे पैसे मांगता है. यह संवाददाता स्कूल वालों पर नियम कानून तोड़कर स्कूल चलाने का आरोप लगाता है और स्टिंग करके चैनल पर चलाने की बात कहता है. इस सबका मकसद अवैध वसूली करना होता है. ऐसे ही एक केस में संवाददाता का आडियो लीक हो गया और पूरी बातचीत वायरल हो गई. इस टेप के बाद बूंदी शहर में समाचार प्लस विवादों में आ गया है. इस ऑडियो में संवाददाता टीपू सुल्तान और स्कूल संचालक के बीच बातचीत है. टेप सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://www.youtube.com/watch?v=aSMQtjoTal0

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन