Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जी मीडिया के चैयरमैन सुभाष चंद्रा और उनके पुत्र पुनीत गोयनका के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूएसबी चौहान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर जी मीडिया समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा, उनके पुत्र एवं समूह के प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका तथा तीन अन्य के खिलाफ तमनार थाना पुलिस ने जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिंदल पावर लिमिटेड के अधिकारी डीके भार्गव ने पिछले दिनों जिले के घरघोडा न्यायालय में एक परिवाद दायर कराते हुए बताया था कि पिछले साल चन्द्रा, गोयनका तथा एक स्थानीय निवासी हरिप्रसाद पटेल ने टपरंगा गांव की एक महिला के साथ मिलकर उन पर मारपीट और दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाकर उन्हें बदनाम करने और जेल भिजवाने की साजिश रची थी।

अदालत को बताया गया कि चंद्रा पिता-पुत्र ने अपने टीवी चैनल के जरिए आधारहीन खबर का प्रसारण कर उनकी प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया गया था। न्यायालय ने दो दिन पहले परिवाद पर दस्तावेज और दलीलें सुनने के बाद पुलिस को अपराध दर्ज कर मामले की जांच करने के आदेश दिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन