Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ऋचा का मशहूर शो ‘जिंदगी लाइव’ फिर हुआ जिंदा, अबकी ‘Zindgi with Richa’ नाम से

ऋचा अनिरुद्ध परिचय की मोहताज नहीं हैं. इनका नाम सुनते ही ‘जिंदगी लाइव’ शो के दृश्य दिमाग में चलने लगते हैं. ऋचा हिंदी टेलीविजन की ऐसी पत्रकार हैं जिन्होंने अपने एक शो के जरिए टीवी पत्रकारिता में संवेदना, सरोकार, सामाजिकता और प्रगतिशीलता के दायरे को बचाए रखा, जिंदा रखा.  ऐसा शो जिसे होस्ट करने वाले से लेकर इसके गेस्ट और इसके दर्शक तक सब दर्द-दुख को साझा करते हुए इतने भावुक हो जाते हैं कि कब आंखों के कोरों में पानी उग जाए, पता ही नहीं चलता.

‘ज़िंदगी लाइव’ २००७ में आईबीएन 7 चैनल पर शुरू हुआ था. इस चैनल का नाम अब न्यूज एट्टीन इंडिया है और अब यह अंबानी जी का चैनल हो चुका है.  २००७ से २०१३ तक शो के ६ सीज़न चले. हर सीज़न में लगभग २६ एपीसोड दिखाए गए. पूरे ६ साल तक इस शो ने एवार्ड जीता. इसके अलावा शो ने ३ बार लाडली मीडिया अवॉर्ड, इंडियन टेलीविज़न अवार्ड भी जीते. एशियन टीवी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुआ. अवॉर्ड जीतने वाले एपीसोड में प्रमुख रहे- घरेलू हिंसा, ८४ के दंगे, एसिड अटैक, गोधरा के दंगे, कन्या भ्रूण हत्या जैसे मुद्दे.

बाद में यह शो ईटीवी पर भी आया. १३ एपीसोड का एक सीज़न २०१७ में ईटीवी पर आया, ‘ज़िंदगी लाइव रिटर्न्स’ के नाम से.

ऋचा ने अपने जुनून-सरोकार को जिंदा रखने के लिए खुद के इरादे-कंधे को मजबूत बनाया. शो को अब यूट्यूब पर लेकर प्रकट हुईं हैं, ”ज़िंदगी विद ऋचा” के नाम से. पुरानी टीम के सदस्य मिलकर अब यूट्यूब पर शो बना रहे हैं..इसमें अलग अलग थीम है– आपबीती (लोगों की दर्द भरी कहानियां), मिसाल (प्रेरणादायक कहानियां), नायक (समाजसेवी लोगों पर आधरित), हुनरबाज़ (अनदेखे अनजाने कलाकार) और दिल से (खास लोगों से बातचीत).

इस शो के प्रत्येक एपिसोड से खुद को अपडेट रखने के लिए ऋचा के नए वेंचर को सब्सक्राइब करें और एलर्ट पाएं. इसके लिए नीचे तस्वीर पर क्लिक करें:

इस शो के आने वाले पहले एपिसोड का प्रोमो देखें…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन