Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भारी बारिश को देखते हुए फ़िल्म और टीवी के हड़ताली कामगारों को दिया गया 16 घंटे का ब्रेक

मुम्बई के गोरेगांव स्थित फिल्मसिटी स्टूडियो के बाहर डटे फ़िल्म-टीवी कामगारों की हड़ताल मंगलवार को 15वें दिन भी जहां जारी रही.  हड़ताली कामगार भारी बारिश में भी हड़ताल पर डटे थे. वहीं मंगलवार को मुम्बई में हो रही भारी बारिश और गणपति के पांचवे दिन के विसर्जन को देखते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी और जनरल सेक्रेटरी दिलीप पिठवा ने इस हड़ताल में शामिल सभी लोगों से दोपहर में निवेदन किया कि सभी लोग अपने घर चले जाएं। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कई कामगारों को निजी वाहन से उनके घर तक पहुंचाया ताकि किसी हड़ताली कामगार को किसी प्रकार की दिक्कत न हो लेकिन कुछ हड़ताली कामगार वहां से हटने को तैयार नहीं हुए तथा कैम्प में डटे रहे। बाद में किसी तरह समझा बुझाकर उन्हें वापस घर भेजा गया।

अब बुधवार को फिर सुबह सात बजे से हड़ताली कामगार फिल्मसिटी के सामने हड़ताल में शामिल होंगे। बुधवार को ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज और फ़िल्म और टीवी निर्माताओं के साथ एक बैठक महाराष्ट्र के श्रम मंत्रालय ने दोपहर 12:30 से मंत्रालय में रखा है। उधर इस हड़ताल के कारण कई फ़िल्म और टीवी शो की शूटिंग पर भी असर पड़ा है। कई फिल्मों में एक्शन सीन और जूनियर आर्टिस्ट के साथ वाली शूटिंग नही हो पा रही है। कई जगह जरूरी इक्यूपमेंट नहीं मिल रहा है जिसमें शूटिंग प्रभावित हो रही है। इस हड़ताल में फ़िल्म और टीवी शो निर्माण से जुड़ी 22 यूनियनें शामिल हैं। फिल्म और टीवी इंडस्ट्रीज में काम करने वाले 2.50 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

शशिकांत सिंह
मुंबई
9322411335

इसे भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन