Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

13वें हफ्ते की TRP : ‘इंडिया टीवी’ कितने दिनों तक दो नंबरी चैनल रह पाएगा?

अर्णब गोस्वामी का न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत तीसरे पायदान पर डटा हुआ है. दो नंबर पर इंडिया टीवी चैनल काबिज है. सवाल है कि कितनी देर तक इंडिया टीवी दो नंबर की पोजीशन पर कायम रहेगा. इंडिया टीवी को निगलने के लिए रिपब्लिक भारत बेताब है. कुछ रोज पहले लांच हुए टीवी9 भारतवर्ष भी इंडिया टीवी की जगह लेने के मकसद से दमखम दिखा रहा है.

टीवी9 भारतवर्ष की टीआरपी आगे के हफ्तों में आएगी लेकिन कहा यही जा रहा है कि हेमंत शर्मा, विनोद कापड़ी और अजीत अंजुम तीनों इंडिया टीवी से हटने के बाद एक ऐसे चैनल की प्लानिंग में लगे थे जो रजत शर्मा और इंडिया टीवी को आइना दिखा सके. इस लिहाज से टीवी9 भारतवर्ष का आगाज शानदार है. सांसदों के भ्रष्टाचार का स्टिंग हाल-फिलहाल की टीवी न्यूज की दुनिया में एक बड़ा घटनाक्रम है जो टीवी9 भारतवर्ष की टीम करने में सफल रही.

माना जा रहा है कि टीवी9 भारतवर्ष एक बार फिर न्यूज की वापसी कर रहा है. न्यूज चैनलों में स्टूडियो डिबेट पर ही सबका फोकस रहता है. इसके उलट टीवी9 भारतवर्ष न्यूज पर केंद्रित चैनल है. दर्शक भी स्टूडियो डिबेट और शोर-शराबे से उब चुके हैं. वे बुनियादी खबरों, बड़ी खबरों, जन सरोकारों से जुड़ी खबरों, अपने जीवन की मुश्किलों से जुड़ी खबरों, सिस्टम के लगातार भ्रष्ट होते जाने को बेनकाब करती खबरों को देखना चाहता है. सो, अगर टीवी9 भारतवर्ष यही तेवर बनाए रखेगा तो जल्द ही इंडिया टीवी को गद्दी कब्जा कर लेगा.

बस सवाल एक है कि नंबर दो की गद्दी इंडिया टीवी से छीनकर उस पर काबिज रिपब्लिक भारत होगा या टीवी9 भारतवर्ष. फिलहाल तो इंडिया टीवी के गर्दन तक पहुंच चुका है रिपब्लिक भारत. आने वाले हफ्तों में जब कुछ रोज पहले लांच हुए चैनल टीवी9 भारतवर्ष की टीआरपी आएगी तो पता चलेगा कि इस नए चैनल ने टीआरपी के फील्ड में कितना दम खम दिखाया. इस तेरहवें हफ्ते की टीआरपी में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं है. सारे चैनल अपनी जगह सांस बांधें कायम हैं. देखें टीआरपी…

Weekly Relative Share: Source: BARC, HSM, TG:NCCS 15+,TB:0600Hrs to 2400Hrs, Wk 13

Aaj Tak 16.5 dn 0.2

India TV 14.4 dn 0.1

Republic Bharat 13.1 same

ABP News 11.8 up 0.1

Zee News 11.6 dn 0.2

News18 India 10.8 up 0.2

News Nation 6.4 dn 0.3

News 24 5.0 up 0.2

India News 4.1 up 0.2

Tez 3.0 up 0.2

NDTV India 2.1 up 0.2

DD News 1.2 dn 0.2

TG: NCCS AB Male 22+

Aaj Tak 16.2 up 0.1

India TV 14.9 dn 0.3

Republic Bharat 13.1 same

Zee News 12.3 dn 0.1

News18 India 11.5 up 0.5

ABP News 11.3 dn 0.2

News Nation 6.1 dn 0.3

News 24 4.8 up 0.3

India News 3.7 dn 0.1

NDTV India 2.6 up 0.2

Tez 2.5 up 0.1

DD News 1.0 dn 0.4

इसके ठीक पहले वाले हफ्ते का हाल जानें….

इंडिया टीवी और रिपब्लिक टीवी एक बराबर चमके, जी न्यूज व एबीपी न्यूज़ ने साथ-साथ गोता लगाया

https://www.youtube.com/watch?v=TOvti1XdDVY
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन